पुल ने ली ‘नर बलि’:बेतिया निवासी बाइक सवार युवक दानिश की मौत,अमन आईसीयू में, रक्सौल अंबेडकर चौक पर बीती रात्रि नहर में बाइक गिरने से हुआ हादसा!
रक्सौल।(Vor desk)।… आखिरकार पुल ने 'नर बलि' ले ही ली! रक्सौल के कोईरिया टोला स्थित अंबेडकर चौक पर नहर में आधी रात को बाइक गिरने से हुए हादसे में बेतिया निवासी बाइक चालक युवक की जान चली गई।वहीं,बाइक सवार युवक रक्सौल के निजी हॉस्पिटल में जीवन मौत से जूझ रहा है।वह भी पुलिस और स्थानीय लोगों के मदद के कारण हॉस्पिटल पहुंच सका।
घटना बीती रात्रि करीब एक बजे की है।दोनो युवक बेतिया से एक बाइक से आ रहे थे।उन्हें नहीं पता था कि पुल बन रहा है। अनभिज्ञता में बाइक को उन्होंने पुल निर्माण स्थल के पास शहर में प्रवेश के लिए दौड़ा दिया और यह दुखद हादसा हो गया।
बाइक घोड़ासहन नहर में जा गिरी।बेतिया के काली बाग निवासी बाइक चालक दानिश जावेद बुरी तरह घायल हो गया।उसे माथे में गंभीर चोट आई।बताया गया है कि उसकी स्पॉट डेथ हो गई।वहीं,पीछे सवार नहर में गिरने के बाद अमन कराहता और शोर करता पड़ा रहा।सूचना ...









