रक्सौल बॉर्डर पर देश की रक्षा में जुटे एसएसबी जवानों और आईसीपी अधिकारियों को राखी बांध कर मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
रक्सौल।(Vor desk)।रक्षाबंधन के अवसर पर सशस्त्र सीमा पर के 47वीं बटालियन के हेड क्वार्टर शिविर में सीमा जागरण मंच द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बहनों ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी तिलक चंदन एवं आरती कर उनके मुंह मीठा कराया एवं आशीर्वाद दिया।बदले में जवानों ने बहनों कि रक्षा का संकल्प दूहराया।कार्यक्रम की अध्यक्षता टीएस विश्वा ने किया।एस एस वी कमांडेंट संजय पांडे ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन भारत माता के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है। साथ हीं अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर रहने पर भी अपनेपन का एहसास होता है। इस मौके पर प्रांत के सह संपर्क प्रमुख टी एस विश्व ने कहा कि देश से लगने वाली सीमाओं पर मंच के बैनर तले रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाता है ।उन्होंने आगे कहा कि हमारे जवान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अनवरत देश की सीमाओं के रक्षा मे...









