नेपाल में लॉक डाउन 7 मई तक,बीरगंज में मिले 2 मरीज, संक्रमितों की सँख्या हुई 52
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के काठमांडू स्थित राजकीय प्रयोगशाला में स्वैब जांच में बीरगंज के दो लोगों में कोविड 19 पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।बीरगंज में दो नए मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है।इस बीच नेपाल सरकार ने लॉक डाउन की अवधि 7 मई तक बढ़ा दिया है।जबकि, बॉर्डर सील अनिश्चितकाल के लिए जारी है।
बीरगंज की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।एसपी गंगा पंत ने खुद मॉनिटरिंग करते हुए लॉक डाउन में सख्ती शुरू कर दी है।वहीं,बाइक चलाने पर सख्ती से रोक लगाई गई है।
बताया गया है कि रविवार को बीरगंज व में दो और झापा में एक पीजिटिव मरीज मिलने के बाद नेपाल में कोविड 19 के पॉजिटिव मरीजो की संख्या 52 पहुंच गई है।इसकी पुष्टि नेपाल के जन स्वास्थ्य व जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता विकास देव कोटा ने की है।
बताया है कि रविवार तक तक 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है।जिसमे रविवार को ही तीन भारतीय जमातियो...









