कोविड 19 नियंत्रण व रक्सौल का सर्वांगिण विकास मेरी पहली प्राथमिकता:सुश्री आरती
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल की नव पदस्थापित एसडीओ सुश्री आरती ने सोमवार को अपना पद भार ग्रहण कर लिया।
उन्होंने संक्षिप्त बात चीत में पत्रकारों से कहा कि -कोविड 19 से नियंत्रण और अनलॉक 1 समेत इसको लेकर सरकारी निर्देशों का अनुपालन मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
वहीं, नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी सुनिश्चित कराई जाएगी।साथ ही जो प्रवासी मजदूर हैं।उन्हें जॉब कार्ड के माध्यम से काम दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था को बनाये रखना और सरकारी कार्य कलाप को बेहतर बना कर विकास कार्यो को धरातल तक पहुंचाने व त्वरित तौर पर जन शिकायतों के निदान पर पूरा फोकस होगा।
उन्होंने कहा कि कोविड 19 नियंत्रण हो या अन्य कार्य,इन सभी मे मीडिया व आमजनों का सकारात्मक सहयोग जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय शहर रक्सौल समेत अनुमण्डल के सर्वांगीण विकास पर मेरा जोर होगा।उन्होंने अ...









