Saturday, October 24

सीमांचल

‘हम सबने यह ठाना है,घर घर मे पेड़ लगाना है’ के नारे के साथ एसएसबी ने किया  1हजार पौधारोपण!

‘हम सबने यह ठाना है,घर घर मे पेड़ लगाना है’ के नारे के साथ एसएसबी ने किया 1हजार पौधारोपण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसबी 47वीं बटालियन की ओर से सभी कम्पनी हेडक्वार्टर व बॉर्डर आउट पोस्ट में एक हजार पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं जवानों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वाहिनी कैंपस में छायादार एवं फलदार करीब 1000 से अधिक पौधे लगाए, जिसमें मुख्य रूप से नीम, सागवान,अर्जुन,शीशम,पीपल, बरगद, जामुन, अमरुद एवं आम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कुल 120 पेड़ लगाए कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री प्रियवर्त शर्मा ने कहा कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पूरे वर्ष चलेगा और 47वी वाहिनी द्वारा 10, 000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।इसके लिए सभी समवाय में नर्सरी भी तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर कमांडेंट श्री शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि 47 वीं बटालियन हमेशा पर्यावरण के संरक्षण के लिए तत्पर रहती ह...
बिना हरियाली जगत में मानव जीवन की कल्पना  सम्भव नहीं:प्रशांत

बिना हरियाली जगत में मानव जीवन की कल्पना सम्भव नहीं:प्रशांत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प विकासार्थ विद्यार्थी के जिला प्रमुख व केसीटीसी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को रक्सौल शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। बाईपास स्थित हनुमान मंदिर एवं हाई स्कूल, रक्सौल में पौधारोपण करने के पश्चात प्रशांत कुमार ने कहा की पर्यावरण एवं मानव जीवन के बीच अनन्योन्याश्रय संबंध है। बिना हरियाली के मानव जीवन की जगत में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वातावरण को शुद्ध रखने, ऑक्सीजन देने, फल-फूल सहित विभिन्न आवश्यक पदार्थ देने वाले पेड़ सदा हमें जीवन देते हैं। पर दशकों से मनुष्य ने अपने स्वार्थ पूर्ति हेतु पेड़ पौधों का जो अस्तित्व खतरे में डाल दिया था, उसी स्वार्थ को पाटने के लिए पर्यावरणविदों द्वारा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेकर कई कार्य किए जा रहे जा रहे हैं। व...
इम्युनिटी बढ़ाने व भावी पीढ़ी को बचाने लिए वृक्ष लगाएं ,पर्यावरण को बचाएं:सुश्री आरती

इम्युनिटी बढ़ाने व भावी पीढ़ी को बचाने लिए वृक्ष लगाएं ,पर्यावरण को बचाएं:सुश्री आरती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा रक्सौल रेलवे पार्क में वृक्षारोपण! रक्सौल ।( vor desk )। कोरोना काल मे जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण व पौधा रोपण जरूरी है।उक्त बातें रक्सौल एसडीओ सुश्री आरती ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को कहीं।भारत विकास परिषद के तत्वाधान में रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्ष लगाने के बाद उन्होंने अपील किया कि इम्युनिटी बढ़ाने व भावी पीढ़ी को बचाने लिए वृक्ष लगाएं ,पर्यावरण को बचाएं! उन्होंने इस मौके पर परिषद के द्वारा पर्यावरण के दृष्टिकोण से पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इस कार्य को और आगे बढ़ाने की सलाह दी ।उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा अवश्य लगायें साथ ही अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर भी सभी सचेत रहें ।सचिव उमेश...
रक्सौल के रेलवे पार्क में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने किया पौधारोपण

रक्सौल के रेलवे पार्क में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने किया पौधारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन शाखा रक्सौल के तत्वधान में रेलवे पार्क में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर सम्मेलन के सीताराम गोयल ने बताया कि सम्मेलन के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण नि:स्वार्थ भाव से रचनात्मक कार्यों एवं सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहते हैं। इन्हीं भाव से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भारत एवं नेपाल के प्रवेशद्वार स्थित अतिमहत्वपूर्ण रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित पार्क जो शहर का एक मात्र पार्क है उसमें 50 फलदार एवं खूबसूरत फूलों के पौधे लगाये गये हैैं । प्रांतीय अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में आमलोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा का रोपण एवं उसके संरक्षण के लिए संकल्पित होने के लिए प्रोत्साहित करना हमारा ध्येय है । इस मौक...
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय युवा संगठन ने लगाया संकल्प, पौधों के देखरेख का संकल्प!

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय युवा संगठन ने लगाया संकल्प, पौधों के देखरेख का संकल्प!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू भारतीय युवा संगठन के सभी सदस्यों के द्वारा "पेड़ लगाओ देश बचाओ" के तहत आधा दर्जन पेड़ को लगाया गया ।इस मौके पर संकल्प लिया गया कि हम आज जो पेड़ लगा रहें है उस की पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ देख रेख करेगे।संगठन के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि कोरोंना काल में पूरे देश में लॉक डॉउन के कारण हमारे पर्यावरण को काफी हद तक स्वच्छ और संतुलित हो गई है, फिर भी हम सभी का ये कर्तव्य है कि हम सभी समय समय पर देश हित के लिए पेड़ और पौधे लगाते रहें ।जिससे हमारा समाज, देश,हमारे आस पास का वातावरण स्वच्छ और साफ़, संतुलित रहे। मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार,सचिव आशीष कुमार, महासचिव विशाल चौरसिया, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष भरत चौरसिया, मिडिया प्रभारी अभिषेक कुमार पटेल,रमेश कुमार,कृष्णा कुमार,विवेक सर्राफ मौजूद रहे। ...
मोदी सरकार पूरी तरह फेल, जब करोना कम था,तो लॉक डाउन,अब बढ़ गया तो कर दिया अनलॉक:रामबाबू यादव

मोदी सरकार पूरी तरह फेल, जब करोना कम था,तो लॉक डाउन,अब बढ़ गया तो कर दिया अनलॉक:रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
कांग्रेस द्वारा मजदूर -किसानों की समस्या को ले कर एक दिवसीय धरना सह विरोध सभा रक्सौल।(vor desk)।मोदी सरकार के पास कोई संसाधन और कोई योजना नही है।जब कोरोना की बीमारी बढ़ रही है,तो,इसने लॉक डाउन हटा दिया।जब कोरोना के मरीज कम थे,तो,लॉक डाउन ला दिया।यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।उक्त बातें कांग्रेस नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कही। रक्सौल के लक्ष्मीपुर में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय धरना सह विरोध सभा को वे सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में लाखों की संख्या में लोग बिहार वापस आ रहे हैं। वाहन के अभाव में वे लोग हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर पहुँचे तो ,कुछ ने भूख-प्यास से तड़प कर दम तोड़ दिया। कुछ लोग दुर्घटना के भी शिकार हो गये। ऐसे लोगों की मदद कांग्रेस कमिटी करना चाहती है। अतः उन्होंने बिहार सरकार से यह माँग ...
एसडीओ सुश्री आरती उवर्रक की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त, रक्सौल व छौड़ादानों में उवर्रक विक्रताओं के यहाँ छापेमारी!

एसडीओ सुश्री आरती उवर्रक की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त, रक्सौल व छौड़ादानों में उवर्रक विक्रताओं के यहाँ छापेमारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लॉक डाउन में एक ओर जहां सरकार कृषि और कृषकों की बेहतरी के लिये प्रयास कर रही है,तो,सीमावर्ती रक्सौल में उवर्रक की कालाबाजारी जारी है।इस सूचना पर सक्रिय एसडीओ आरती कुमारी ने रक्सौल अनुमण्डल स्तर पर कालाबाजारी के खिलाफ अभियान शुरू किया है।पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर उन्होंने रक्सौल के बैंक रोड स्थित मेसर्स श्री खाद स्टोर्स तथा मेसर्स चंपारण फर्टीलाइजर के यहाँ अचानक पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया गया कि इस दौरान अपर अनुमंडल पदाधिकारी सर्वेश कुमार, इंस्पेक्टर अभय कुमार, कृषि पदाधिकारी रविन्द्र कुमार आदि शामिल थे। इस क्रम में एसडीओ सुश्री आरती ने बताया कि उवर्रक की कालाबाजरी की सूचना मिली है।इसी मामले को ले कर जांच पड़ताल शुरू की गई है।उन्होंने बताया कि उक्त विक्रेताओं का गोदाम मोतिहारी में है। उवर्रक के स्टॉक व सेल से सम्बंधित...
सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे डीसीएलआर मनीष कुमार, सरकारी वाहन में ट्रैक्टर ने मारी ठोकड,पुलिस ने शुरू की कार्रवाई!

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे डीसीएलआर मनीष कुमार, सरकारी वाहन में ट्रैक्टर ने मारी ठोकड,पुलिस ने शुरू की कार्रवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
लॉक डाउन में बिना नम्बर व लाइसेंस के चल रहा था ट्रैक्टर,पुलिस ने शुरू की जांच व कार्रवाई रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के डीसीएलआर मनीष कुमार सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए।तीव्र गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनके वाहन में जोरदार ठोकड मार दी।ड्राइवर की सूझ बूझ से हादसा टल गया,वरना,वाहन के परखच्चे उड़ जाते।इस दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई है।वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।घटना गुरुवार की सुबह तब घटित हुई,जब वे नेपाल से वतन लौटने वाले भारतीय नागरिको के लिए जारी ' वन्दे भारत मिशन 'के मामले की मॉनिटरिंग के लिए रक्सौल इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट जा रहे थे।इसी क्रम में आइसीपी बाइपास रोड में घटना घटी।ट्रैक्टर हवाई अड्डा से बाइपास रोड पर तेजी से चढ़ते हुए ठोकड मार दी। घटना के बाद उन्हें रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ राजीव रंजन व अमित जायसवाल ने उनका उपचार किया । पीएचसी के प्रभारी चि...
ई0 हरिकेश्वर राम को तिरहुत नहर अंचल के अधीक्षण अभियंता का मिला प्रभार,सिंचाई व्यवस्था की बेहतरी का संकल्प !

ई0 हरिकेश्वर राम को तिरहुत नहर अंचल के अधीक्षण अभियंता का मिला प्रभार,सिंचाई व्यवस्था की बेहतरी का संकल्प !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।तिरहुत नहर अंचल रक्सौल के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार का स्थानांतरण पटना हो गया है।उनके स्थान पर सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग मोतिहारी स्थित विभागीय मुख्य अभियंता ई. कुमार जयंत प्रसाद ने तिरहुत नहर प्रमंडल बेतिया के अधीक्षण अभियंता(तिरहुत नहर अंचल) ई.हरिकेश्वर राम को रक्सौल (तिरहुत अंचल) अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया है। नवपदस्थापित अधीक्षण अभियंता श्री राम के अच्छे व कर्मठ अधिकारी के रूप में ख्यातिलब्ध है।वे तिरहुत नहर प्रमंडल के उत्थान व उन्नयन के साथ ही मानसून सीजन में खरीफ फसलों के समयानुसार पटवन के लिए नहरों में जल निस्सरण के लिए कटिबद्ध है कि कैसे किसानों के खेतों को नियमित व आवश्यकता अनुसार पटवन की व्यस्था सुचारू हो सके।विभागीय सूत्रों का दावा है कि वे आगामी 10 जून को रक्सौल के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करेंगे।इस आशय की पुष्टि करते हु...
कार्यभार संभालने के बाद रक्सौल एसडीओ सुश्री आरती ने किया पुलिस-प्रशासनिक  अधिकारियों के साथ पहली बैठक!

कार्यभार संभालने के बाद रक्सौल एसडीओ सुश्री आरती ने किया पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहली बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर जारी लॉक डाउन में हर - हाल में विधि - व्यवस्था बनाये रखना है।यह बातें एस डी ओ आरती ने बुधवार की देर संध्या अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में विधि - व्यवस्था संधारण हेतु आयोजित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक में उन्हें निर्देश देते हुए कहीं।कहा कि लॉक डाउन के दौरान बाहर से आये प्रवासी श्रमिकों को अपने - अपने घर पहुंचने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है।इसको देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के हाट - बाजारों में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराते हुए आम लोगों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर विधि - सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।इसी तरह हरनाही पंचायत में कब्रिस्तान घेराबंदी के मामले में सा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!