हरियाणा से रक्सौल लौटे पहले कोरोना पॉजिटिव युवक की रिपोर्ट अब निगेटिव!
रक्सौल:हेल्थ आइसोलेशन सेंटर जहां भर्ती था युवक
हरियाणा से आया युवक हुआ था कोरेनटाइन ,नही गया था घर
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में पहले कोरोना मरीज के अब निगेटिव होने की पुष्टि एक सुखद खबर है।बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में उसे निगेटिव करार दिया गया है।
रिपोर्ट के बाद रक्सौल प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा समेत आम लोगों ने राहत की सांस ली है।
रक्सौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
बताया गया कि हरियाणा के गुड़गांव से 14 मई को लौटे उक्त 35 वर्षीय युवक का कोरोना सेम्पल कलेक्शन 19 मई को लिया गया था।इसके बाद 25 मई को रिपोर्ट आई।जिसमे उसे पोजिटिब पाया गया था।जिसके बाद उसे हेल्थ आइसोलेशन सेंटर से मोतिहारी रेफर कर दिया गया था।अब दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उम्मीद है कि उसे घर जाने की अनुमति मिल सकेगी।
...









