नेपाल से भारत प्रवेश की फिराक में रक्सौल आईसीपी पर पकड़ा गया बांग्लादेशी,भेजा गया जेल!
Voice of raxaul .Com 'impect'
'रोहिंग्या के नेपाल से अवैध घुसपैठ' की खबर का असर!
रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल सीमा के रक्सौल आईसीपी के रास्ते भारत में प्रवेश करते वक़्त एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।उसे शक के आधार पर इमिग्रेशन विभाग के द्वारा नियंत्रण में लिया गया।गहन पूछ ताछ में उसके बंगलादेशी होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार बंगलादेशी युवक का नाम शमीम मिया बताया गया है।वह नेपाल से वतन लौटने वाले भारतीय नागरिकों के कतार में खड़ा था।इसी क्रम में उसे दबोचा गया।मंगलवार को करीब 11 बजे उसे हिरासत में ले कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।यह जांच पड़ताल की जा रही है कि वह किस उद्देश्य से भारत मे आ रहा था।उसके साथ कोई और भी था या नही।वह नेपाल में कहा से आया।
बताया गया कि वन्दे भारत मिशन के तहत भारतीय नागरिक के तौर पर घुसपैठ की फिराक में जुटे बांग्लादेशी को शक पर...









