एसडीओ सुश्री आरती उवर्रक की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त, रक्सौल व छौड़ादानों में उवर्रक विक्रताओं के यहाँ छापेमारी!
रक्सौल।(vor desk)।लॉक डाउन में एक ओर जहां सरकार कृषि और कृषकों की बेहतरी के लिये प्रयास कर रही है,तो,सीमावर्ती रक्सौल में उवर्रक की कालाबाजारी जारी है।इस सूचना पर सक्रिय एसडीओ आरती कुमारी ने रक्सौल अनुमण्डल स्तर पर कालाबाजारी के खिलाफ अभियान शुरू किया है।पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर उन्होंने रक्सौल के बैंक रोड स्थित मेसर्स श्री खाद स्टोर्स तथा मेसर्स चंपारण फर्टीलाइजर के यहाँ अचानक पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बताया गया कि इस दौरान अपर अनुमंडल पदाधिकारी सर्वेश कुमार, इंस्पेक्टर अभय कुमार, कृषि पदाधिकारी रविन्द्र कुमार आदि शामिल थे।
इस क्रम में एसडीओ सुश्री आरती ने बताया कि उवर्रक की कालाबाजरी की सूचना मिली है।इसी मामले को ले कर जांच पड़ताल शुरू की गई है।उन्होंने बताया कि उक्त विक्रेताओं का गोदाम मोतिहारी में है। उवर्रक के स्टॉक व सेल से सम्बंधित...









