तीन दिवसीय नेपाली चलचित्र स्वर्णिम महोत्सव शुरू,राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी ने किया उद्घाटन
महोत्सव को ले कर बीरगंज में निकली रैली व झांकी,नेपाली फ़िल्म कलाकार हुए शामिल
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल के बीरगंज में गुरुवार को तीन दिवसीय नेपाली चलचित्र स्वर्णिम महोत्सव की शुरुवात हुई।महोत्सव का उद्घाटन नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने एक समारोह के बीच किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंंने कहा कि नेपाल सरकार राष्ट्रीय व अन्तरष्ट्रीय फ़िल्म निर्माण को बढ़ावा देने व सहयोग के लिए संकल्पित है। फ़िल्म न केवल देश व समाज को जोड़ती हैं,बल्कि, समाजिक परिवर्तन की वाहक होती हैं ।फिल्में स्वस्थ्य व मनोरंजक होनी चाहिए,ताकि,समतामूलक व उन्नत समाज का निर्माण हो।फिल्में समाजिक बुराइयों व कुरीतियों को खत्म करने में योगदान देती हैं।फ़िल्म के माध्यम से आज के समय में दहेज,बाल विवाह कुरीति व मानव व्यापार पर रोक थाम में अहम भूमिका निभाई जा सकती है।
श्री मति भंडारी...









