डॉ0 रामकृष्ण ठाकुर बने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलसचिव,दी गई बधाई!
रक्सौल।( vor desk )।बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव के रूप में डॉ. रामकृष्ण ठाकुर की नियुक्ति की गई है।उनके द्वारा शुक्रवार को पद भार सम्भाल लेने के बाद केसीटीसी कॉलेज के प्राचार्य समेत शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।बताया गया है कि राजभवन सचिवालय की ओर से गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई थी। इससे पहले डॉ.रामकृष्ण आरएन कॉलेज हाजीपुर में अंग्रेजी के प्राध्यापक थे ।
बता दें कि कर्नल अजय कुमार राय के इस्तीफा देने के बाद से परीक्षा नियंत्रक डॉ.मनोज कुमार कुलसचिव के प्रभार में थे। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव के चयन के लिए कुछ शिक्षकों का नाम राजभवन को भेजा गया था। इसमें डॉ.रामकृष्ण की नियुक्ति कुलसचिव पद पर की गई है।
उनके पदस्थापना का स्वागत करते हुए रक्सौल स्थित के सी टी सी कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 जयनारायण प्रसाद एवं सभी प्राध्यापकों न...









