रक्सौल में झोपड़ी में चल रहा था वाइन बार,एसएसबी व पुलिस ने बरामद किया करीब 400 बोतल शराब,धंधे बाज फरार!
रक्सौल।( vor desk )।कोविड 19 के रोक थाम को ले कर जारी लॉक डाउन व सीमा सील रहने के बाद भी रक्सौल में 'वाइन बार' धड़ल्ले चल रहा है।मजे की बात है कि सूबे में शराबबंदी के बावजूद रक्सौल शहर के एक झोपड़ी में यह वाइन बार चल रहा था।जिसमे नेपाली से अंग्रेजी शराब तक सहज उपलब्ध था।जिस झोपड़ी में यह कथित बार था,वहां ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शराब पीने और स्टॉक रखने तक कि व्यवस्था थी।
गुप्त सूचना पर जब एसएसबी 47 वीं बटालियन व रक्सौल पुलिस ने छापेमारी की तो होश उड़ गए। बार मे झोले में शराब की खेप छुपा कर रखी गई थी।इस दौरान करीब 400 बोतल शराब बरामद किया गया।
बताया गया कि यह झोपड़ी नई खड़ी की गई लग रही थी।जिसे मजदूरों के सहयोग से तोड़ कर प्रवेश किया गया,तब शराब की खेप बरामद हुई।इस खेप में वोदका, विरजिन,मैक डोनाल्ड,सिग्नेचर, गोल्डन ओक आदि ब्रांड शामिल थे।
सूत्रों ने बताया कि पर्सा जिला में कर्फ्यू जार...









