पुलिस छापेमारी में रक्सौल के नागा रोड से सैकड़ो बोतल शराब व करीब तीन किलो गाँजा बरामद,आरोपी फरार!
घर में चल रहे जुए के अड्डा पर जुटते थे नामी गिरामी लोग,आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
रक्सौल। (vor desk)।नेपाल सीमावर्ती रक्सौल शहर में पिछले दिनों 'वाइन बार 'का खुलाशा हुआ था।लेकिन,इस बार मामला चार कदम आगे बढ़ गया।इस बार पुलिस छापेमारी में मादक पदार्थ, शराब और जुआ का अड्डा तीनो का खुलासा एक साथ हुआ।शहर के नागा रोड में जब रक्सौल पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी की,तो,यह चौकाउ खुलासा हुआ।
बताया गया कि यह अड्डा एक आवासीय घर मे चल रहा था।यह घर शिक्षक स्व0 राम अयोध्या प्रसाद का बताया गया है।जिसमे आरोपी और उसका परिवार किराया पर रहता है।जब छापेमारी हुई,तो,कमरो में बने तहखाना और सेफ से सैकड़ों बोतल अंग्रेजी शराब व मादक पदार्थ गाँजा की खेप बरामद हुआ।जो नेपाल से तस्करी कर लाया गया था।पुलिस भी सकते में रही।बताया गया कि छापेमारी के साथ ही पैरविकारी भी शुरू हो गई,जिसकी खूब चर्चा रही।
छ...









