Monday, June 8

सीमांचल

आदापुर के कोरैया में मिला कोरोना पॉजिटिव,लौटा था अहमदाबाद से !

आदापुर के कोरैया में मिला कोरोना पॉजिटिव,लौटा था अहमदाबाद से !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल के रक्सौल व रामगढ़वा के बाद आदापुर प्रखण्ड में भी कोरोना ने दस्तक दे दिया है।बताया गया है कि मंगलवार को आदापुर प्रखण्ड के कोरैया पंचायत के एक गांव में कोरोना से संक्रमित एक प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।उक्त मजदूर गत 23 मई को अहमदाबाद से वापस आदापुर आया था।उसे बंशीधर उच्चतर हाई स्कूल में कोरेण्टाइन किया गया है।प्रखण्ड में कोविड-19 की पुष्टि होने से हड़कम्प मच गया है।उक्त मजदूर के ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है।इस आशय की पुष्टि करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. नागेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्रवासी मजदूर की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से उससे संबंधित व्यक्तियों की पहचान जारी है। ...
कन्टेनमेंट जोन को छोड़ कर रक्सौल समेत जिले में लागू हुआ अनलॉक -1,कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए खुलेगी दुकानें!

कन्टेनमेंट जोन को छोड़ कर रक्सौल समेत जिले में लागू हुआ अनलॉक -1,कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए खुलेगी दुकानें!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर बीते 24 मार्च से लागू लॉकडाउन, अब चरणबद्ध अनलॉक होगी। अब केवल निषिद्ध क्षेत्र (कन्टेनमेंट जोन) में ही राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया गया है। जिले में अनलॉक-1 के प्रथम चरण में 08 जून से धार्मिक स्थल व सार्वजनिक पूजा स्थल, होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएँ तथा शॉपिंग मॉल कुछ शर्तों के साथ खोले जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 6 फीट (दो गज) की दूरी बनाए अनिवार्य होगा। दुकाने ग्राहकों के बीच शारीरिक दूरी बनाये रखना सुनिश्चित करेंगी और एक समय में पांच से अधिक व्यक्तियों को दुकान में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।दुकानें सुबह 5 बजे से रात्रि 9बजे तक खुल सकेंगी। सार्वजनिक व अन्य कार्य स्थलो तथा परिवहन के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने निषेधित क्षेत्र को छोड़ पूर्व के सभी आदेश किया ...
रक्सौल से दिल्ली रवाना हुई सत्याग्रह एक्सप्रेस स्पेशल ,68 दिनों बाद गुलजार हुआ रक्सौल स्टेशन!

रक्सौल से दिल्ली रवाना हुई सत्याग्रह एक्सप्रेस स्पेशल ,68 दिनों बाद गुलजार हुआ रक्सौल स्टेशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।1 जून को अनलॉक 1 शुरू होने के बाद रक्सौल से आनन्द विहार को खुलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के पहिये का ब्रेक भी खत्म हुआ।और सोमवार की सुबह 132 यात्रियों के साथ रक्सौल जंक्शन के प्लेटफॉर्म 1 से अपने नियत समय 8.30 बजे यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली को प्रस्थान की।स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने यात्रियों को हाथ हिला कर अभिवादन करते हुए मंगलमय यात्रा की शुभकामना के साथ रवाना किया।बिहार में शुरू हुए 24 ट्रेनों में सत्याग्रह एक्सप्रेस -05273 भी शामिल है।जिसका आंशिक परिचालन बहाल किया गया है।यह फिलहाल स्पेशल ट्रेन के रूप में प्रतिदिन चलेगी। लॉक डाउन के कारण 68 दिनों बाद इस ट्रेन परिचालन के कारण रक्सौल स्टेशन फिर से गुलजार हुआ।सुबह पांच बजे से ही यात्रियो को स्टेशन पर इंट्री मिलनी शुरू हो गई।कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रक्सौल स्टेशन पर इंट्री मिली।सभी यात्रियों की इंफ्र...
कोविड 19 नियंत्रण व रक्सौल का सर्वांगिण विकास मेरी पहली प्राथमिकता:सुश्री आरती

कोविड 19 नियंत्रण व रक्सौल का सर्वांगिण विकास मेरी पहली प्राथमिकता:सुश्री आरती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल की नव पदस्थापित एसडीओ सुश्री आरती ने सोमवार को अपना पद भार ग्रहण कर लिया। उन्होंने संक्षिप्त बात चीत में पत्रकारों से कहा कि -कोविड 19 से नियंत्रण और अनलॉक 1 समेत इसको लेकर सरकारी निर्देशों का अनुपालन मेरी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं, नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी सुनिश्चित कराई जाएगी।साथ ही जो प्रवासी मजदूर हैं।उन्हें जॉब कार्ड के माध्यम से काम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था को बनाये रखना और सरकारी कार्य कलाप को बेहतर बना कर विकास कार्यो को धरातल तक पहुंचाने व त्वरित तौर पर जन शिकायतों के निदान पर पूरा फोकस होगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 नियंत्रण हो या अन्य कार्य,इन सभी मे मीडिया व आमजनों का सकारात्मक सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय शहर रक्सौल समेत अनुमण्डल के सर्वांगीण विकास पर मेरा जोर होगा।उन्होंने अ...
इग्नू के जून सत्रांत परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 जून तक,सभी कार्यक्रमो में रजिस्ट्रेशन 30 जून तक!

इग्नू के जून सत्रांत परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 जून तक,सभी कार्यक्रमो में रजिस्ट्रेशन 30 जून तक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इग्नू की जून 2020 सत्रांत परीक्षा हेतु ऐसाइन्मेंट(सत्रीय कार्य) एवं बिना विलंब शुल्क सहित फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 15 जून 2020 तक कर दिया गया है। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने इग्नू केंद्र की बैठक के बाद दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के प्रकोप के कारण छात्रों की सहूलियत के लिए तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि सभी कार्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि 30जून 2029 तक है। जिन विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है वह 30 जून 2020 तक करा सकते हैं। इग्नू के सभी कार्यक्रमों में नामांकित विद्यार्थियों से इग्नू का वेबसाइट www.ignou.ac.in खोल कर लगातार देखते रहने का आग्रह किया है ताकि इग्नू द्वारा विभिन्न विषयों पर चल रहे गुणात्मक शिक्षा का ...
अनलॉक 1:बिहार में 1 जून से पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने की अनुमति!

अनलॉक 1:बिहार में 1 जून से पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने की अनुमति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनलॉक 1 के बीच बिहार में परिवहन विभाग ने सूबे में बस समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने की अनुमति दे दी है. इस संबंध में परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने सभी डीएम एसपी को पत्र भेजा है. पत्र में लॉक डाउन की अवधि में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं. परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि राज्य में ई रिक्शा ऑटो रिक्शा बसों का परिचालन कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर शुरू किया जाएगा. टैक्सी ओला उबर का परिचालन भी कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर शुरू किया जाएगा. बसों एवं सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन एक सीट एक व्यक्ति के सिद्धांत के अनुसार किया जाएगा. बसों के परिचालन के क्रम में निम्नलिखित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. बस मालिकों के लिए विशेष आदेश वाहन को प्रतिदिन साफ-सफाई और समय-समय पर हर एक ट्रिप के पश्चात सैनिटाइज करना सुनिश्चित करना होगा ....
पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात सप्त ऋषियों के साथ ‘सुनने की रही होड़,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर सराहा!

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात सप्त ऋषियों के साथ ‘सुनने की रही होड़,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर सराहा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
शहरी व ग्रामीण इलाकों में सुना गया पीएम मोदी के मन की बात रक्सौल।(vor desk)।अनलॉक -1 की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा "मन की बात सप्तऋषियों के साथ" कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देखने की होड़ रही।शहर से गावँ तक इस लाइव टेलीकॉस्ट को देखा गया।जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इसकी पहले से तैयारी की गई थी,जिसे उत्सवी रूप देने की कोशिश की गई।बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को सूना गया। रक्सौल के प्रधान भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात ' कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देखने का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कन्हैया सरार्फ ने की। और उन्होंने ने कहा की पूरे देश मे एक साथ करोड़ो नागरिकों के बीच प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक कार्यकर्ताओं द्वारा सुना और कोरोना के इस विपदा की घड़ी में अपनी निर्णायक भूमिका निभान...
ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने बिपिन कुशवाहा, मिल रही बधाई

ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने बिपिन कुशवाहा, मिल रही बधाई

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।ऑल इंडिया लियाफी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या ने रक्सौल एलआईसी शाखा के अध्यक्षीय क्लब सदस्य अभिकर्ता बिपिन कुशवाहा को ऑल इंडिया लियाफी (पूर्व मध्य क्षेत्र)का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।मनोनयन के उपरांत श्री कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल,राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या,क्षेत्रिय अध्यक्ष आर एन देव(पूर्व मध्य क्षेत्र) व क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली है ,मैं उसकी पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।अभिकर्ताओ के समस्याओ के समाधान तथा उनके मान -सम्मान व हितों तथा अधिकारों के रक्षा के लिये सदैव ततपर रहूंगा।इधर मनोनयन के बाद अभिकर्ताओ ने हर्ष ब्यक्त करते हुए श्री कुशवाहा को बधाई दी है।बधाई देने वालो में एमडीआरटी व अध्यक्षीय क्लब सदस्य स्वर्ण सिंह,सतेंद्र सिंह,राजनायन स...
सरकार की घोषणाओं से  काम नही चलेगा, गरीबों को राशन नही मिला तो आंदोलन:रामबाबू यादव

सरकार की घोषणाओं से काम नही चलेगा, गरीबों को राशन नही मिला तो आंदोलन:रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अगर गरीबों को राशन नही मिला,तो,अनुमण्डल व प्रखण्ड कार्यालय का घेराव होगा।सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा।उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कही।उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में सरकार की घोषणा खूब हुई,लेकिन,गरीबो का पेट नही भरा।दर दर की ठोकड खाना नियति बन गई है। उक्त बातें श्री यादव ने लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर शनिवार को हरदिया पंचायत के वार्ड 10 एंव 11 के दर्जनों महिलाओं को सांत्वना देते हुए कही। बता दे कि उक्त महिलाओं ने सरकार व डीलरों के विरुद्ध अपना दुःख व रोष प्रकट करते हुए मदद की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि सरकार के कथनी के बावजूद राशन कार्ड रहते हुए भी दो माह से राशन नहीं मिल रहा है। जिसके बाद श्री यादव ने उनलोगों की पूरी बातों को सुन प्रभारी एमओ से बात कर तीन दिन का समय दिया और बताया कि तकनीकी त्रुटि के काण राशन वितरण में विलम्ब हो रहा है।शी...
बैंक ऑफ बड़ौदा की रक्सौल शाखा द्वारा जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण!

बैंक ऑफ बड़ौदा की रक्सौल शाखा द्वारा जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर स्थित विभिन्न बैंक की शाखाएं लॉक डाउन में लगातार गरीबो की मदद कर रही है।इसी कड़ी में बैंक ऑफ बड़ौदा की रक्सौल शाखा द्वारा करीब डेढ़ सौ निर्धन व जरूरतमंद लोगों के बीच राशन वितरण किया गया। जिसमें चावल,दाल, आटा,तेल, आलू, प्याज, नमक आदि समाग्री शामिल थे।जिसमे ब्रांच हेड एकलाख अंसारी, हेड कैशियर प्रभाकर कुमार, जॉइंट मैनेजर कृष्णा चंद्रा एवं कलर्क अग्निवेश कुमार आदि ने उक्त सामग्री वितरण किया।उन्होंने कहा कि यह मदद जरूरत के हिसाब से आगे भी जारी रहेगी। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!