रक्सौल पुलिस ने चुनाव से पहले पिस्टल व कारतूस के साथ हथियार कारोबारी को दबोचा
रक्सौल।( vor desk )।बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर हथियार तस्कर गिरोह सक्रिय हो गया है।हथियार की खरीद फरोख्त का उद्देश्य चुनाव में अशांति फैलाने की है।जिसको ले कर मिली खुफिया इनपुट पर सक्रिय रक्सौल पुलिस व केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार का खरिद बिक्री करने वाले धंधेबाज को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
एसडीपीओ सागर कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रक्सौल के नेपाली रेलवे स्टेशन से हरैया थाना के तरफ जाने वाले रोड में अभियान के तहत उक्त सफलता मिली।इनपुट था कि एक व्यक्ति 315 बोर के पिस्टल और उसमें प्रयोग होने वाले 315 एक राउण्ड गोली सप्लाई करने की फिराक में है।
इसके बाद हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार और नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार द्वारा टीम के साथ संयुक्त छापेमारी कर उक्त हथियार के साथ शिवपुरी नागा रोड वार्ड नंबर 22 निवासी मनीष कुमार तिवारी (पिता नवल किश...









