बिहार में 6 सितम्बर तक लॉक डाउन जारी, पूर्वी चंपारण में पांच दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें!
मोतिहारी व रक्सौल में दोपहिया वाहन परिचालन पर पूर्णतः रोक,ई रिक्सा पर दो लोग कर सकेंगे सवारी
अन्य सभी दुकान शनिवार एवं रविवार को रहेंगे पूर्णतः बंद,कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन जरूरी
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नीतीश सरकार ने राज्य में लॉकडाउन 6 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कन्टेमनेंट और बफर जोन में सख्ती जारी रहेगी।
बता दें कि, उच्चस्तरीय बैठक के बाद गृह विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। इसमें कोरोना की रोकथाम के लिए 30 जुलाई को जारी किया गया आदेश ही प्रभावी होगा। इससे पहले सरकार ने बिहार में 16 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन लागू किया था।
इसके तहत बिहार में धार्मिक स्थलों को बंद रखा गया है। साथ ही, किसी भी तरह के भीड़भाड़ वाले धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या सांस्कृतिक आयोजनों पर रोक है। गौरतलब है कि, बिहार...









