कंगना तुम मत घबराना, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे के साथ विहिप ने उद्धव ठाकरे व संजय राऊत का पुतला फूंका!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल की सड़कों पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता- 'कंगना तुम मत घबराना ,हम तुम्हारे साथ हैं।सीएमउद्धव ठाकरे मुर्दाबाद, संजय राउत मुर्दाबाद, शिव सेना मुर्दाबाद आदि नारे लगाते दिखे।परिषद द्वारा एक जुलूस निकाल कर फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का समर्थन किया।और महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व नेता संजय राउत के साथ बीएमसी का जमकर विरोध किया । यही नही दोनो नेताओं का पुतला दहन भी किया गया।
बता दे कि उक्त विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप के मातृ शक्ति जिला संयोजिका पूर्णिमा भारती ने की।
इस मौके पर पूर्णिमा भारती ने अभिनेत्री कंगना राणावत के खिलाफ हुए व हो रही कार्यवाही को गलत ठहराते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।
जुलूस नागा रोड, आर्य समाज गली से निकल शहर के कई मुहल्लों में नगर भ्रमण करने के बाद मुख्य पथ स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर पुतला...









