विवाह पंचमी पर रक्सौल राज डंडी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित हुआ श्री राम-जानकी विवाह समारोह
रक्सौल।( vor desk )।मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम और माता सीता का धूमधाम से विवाह हुआ था। इस वजह से हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को राम विवाह महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन को विवाह पंचमी के नाम से भी जानते हैं। इस साल विवाह पंचमी या राम विवाह उत्सव 19 दिसंबर (शनिवार) को रक्सौल में धूम धाम से मनाया गया।
शहर के एम्बेसी यानी राज डंडी स्थित हनुमान मंदिर में सोल्लास राम विवाह समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान सादे समारोह के बीच भगवान राम की बारात की रस्म के साथ माता सीता के साथ श्री राम का विवाह कराया गया ।मन्दिर के पुजारी पंडित अजय उपाध्याय ने बताया कि सादे समारोह में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस अवसर पर पूजा अर्चना के साथ भव्य आरती का आयोजन भी हुआ।
विवाह पंचमी का महत्व-
पौराणिक कथाओं के अनुसार, मिथिला के राजा जनक अपनी बेटी सीता के लिए स्वयंवर का आयोजन ...









