वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में विदाई समारोह का आयोजन,एक साथ 15 प्राध्यापक हुए सेवानिवृत!
● 15 सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को दी गई भावपूर्ण विदाई
रक्सौल।(vor desk )। सीमावर्ती वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के सभागार में त्रि. वि. प्राध्यापक संघ, कैंपस इकाई समिति द्वारा एक वृहद विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अवकाश प्राप्त करने वाले 15 प्राध्यापकों को एक साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक संघ के सभापति डॉ. राजेन्द्र ठाकुर ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में दाता परिवार के संजय कुमार एवं शशि रंजन उपस्थित थे।
बुधवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त करने वाले प्राध्यापक डॉ. अब्दुल कैयूम, डॉ. हुमैदुर रहमान, डॉ. हरेराम ठाकुर, प्रो. शम्भू प्रसाद सिंह, प्रो. हरि बहादुर बैद्य, प्रो. इंदु शेखर मिश्र, प्रो. हरिरत्न तुलाधर, प्रो. देवेंद्र मिश्र, प्रो. दुर्गा प्रसाद सिंह, प्रो. सियाशरण महतो, प्रो. केदार प्रसाद, प्रो. सीताराम श...









