Friday, June 19

सीमांचल

बाबा मठिया मन्दिर के जीर्णोद्धार व बाउंड्री को ले कर हुई बैठक, संरक्षण-संवर्द्धन का निर्णय!

बाबा मठिया मन्दिर के जीर्णोद्धार व बाउंड्री को ले कर हुई बैठक, संरक्षण-संवर्द्धन का निर्णय!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के नागा रोड बाबा मठिया मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार के लिए रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ की अध्यक्षता में आम सभा बुलाई गई।जिसमे मन्दिर के प्रांगण के बाउंड्री वाल निर्माण के लिए विचार विमर्श हुआ।जिस पर सहमति बनी और कहा गया कि इस कार्य को शीघ्र पूर्ण कर मन्दिर के संरक्षण,संवर्द्धन की प्रक्रिया बढाई जाए, ताकि,इसका विकास हो और दर्शनीय बने। सभी ने एक स्वर से कहा है कि बाबा मठिया मन्दिर हमारी संस्कृति से जुड़ी विरासत है,जिसे बचाने के साथ ही इसका विकास जरूरी है।तय हुआ कि आगामी 9 फरवरी को दुबारा बैठक होगी।जिसमें इसके संरक्षण-संवर्धन की रणनीति बनेगी। बैठक में नगर पार्षद प्रेम चन्द्र कुशवाहा,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय,चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक शिव पूजन प्रसाद समेत प्रभु प्रसाद यादव,गुलशन यादव,अजय चौरसिया,सीताराम सिंह,विजय लक्ष्मी देवी,धुरुव शर्मा,चंद...
रक्सौल को गांधी सर्किट से जोड़कर महात्मा गांधी के रक्सौल आगमन की स्मृतियों को संरक्षित किया जाना जरूरी

रक्सौल को गांधी सर्किट से जोड़कर महात्मा गांधी के रक्सौल आगमन की स्मृतियों को संरक्षित किया जाना जरूरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत के स्वाधीनता आंदोलन में चंपारण की प्रमुख भूमिका रही। चंपारण सत्याग्रह चंपारण के किसानों को अंग्रेजों के शोषण से मुक्त कराने के लिए आरंभ हुआ और यहीं से यह चिंगारी अंग्रेजी राज के खिलाफ पूरे देश में फैली। इसी चंपारण की भूमि ने गांधी को महात्मा बनाया और इस आंदोलन में रक्सौल की मिट्टी का भी योगदान रहा है। आज उनकी 73वीं पुण्यतिथि पर इस विषय को पुनः पीएमओ एवं माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने कहा कि महात्मा गांधी जिन जिन स्थलों पर आए और जहां जहां प्रवास किया उन स्थलों को सरकार द्वारा गांधी सर्किट में जोड़ने की योजना बनाई गई लेकिन दुर्भाग्यवश रक्सौल इस योजना से अलग थलग पड़ा रहा। उनके तीन बार रक्सौल आगमन का ठीक से अध्ययन नहीं किया गया। रक्सौल का अपेक्षित विकास न हो पाने का यह भी एक कारण बना रहा। डॉ. शलभ ने आगे कहा कि उपलब्...
कृषि कानून के खिलाफ महागठबन्धन ने बनाई मानव श्रृंखला,विधायक डॉ शमीम व ई 0 शशि भूषण भी हुए शरीक!

कृषि कानून के खिलाफ महागठबन्धन ने बनाई मानव श्रृंखला,विधायक डॉ शमीम व ई 0 शशि भूषण भी हुए शरीक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौड़ादानो/आदापुर/रामगढ़वा/।( vor desk )।तीनों कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में 65 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के समर्थन में शनिवार को रक्सौल अनुमंडल में महागठबंधन द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। इस मौके पर नरकटिया के राजद विधायक डॉ शमीम अहमद ने छौड़ादानो-मोतिहारी पथ पर बने मानव श्रृंखला में शामिल हुए।साथ ही तिरंगा ले कर हौसला फजाई भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा किकेंद्र सरकार किसान को हक न देकर पूंजीपतियों के हाथों बिक चुकी है। किसान के आंदोलन को कुचलने के प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति समर्थन करने के लिए उठने और लड़ने की जरूरत है,क्योंकि गूँगीबहरी सरकार ऐसे सुनने वाली नही है।यह प्राइवेट लिमिटेड सरकार किसानों को अपनी चुंगल में फंसा कर उन्हें कंगाल और आपको खस्ताहाल बनाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। सुगौली: सुगौली के राजद विधायक ई0 शशि भूषण सिंह...
सोनू अहमद बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष,मिल रही बधाई!

सोनू अहमद बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के युवा व्यवसाई सोनू अहमद ने स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कराने के पश्चात विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि सोनू अहमद का विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है एवं सोनू अहमद नित्य जन सेवा के कार्यों में लगे रहेंगे इसका उन्हें पूर्ण भरोसा है।सदस्यता कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम ने सोनू अहमद का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया एवं सोनू अहमद के जन सेवा कार्यों से प्रेरित होकर के उन्हें भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति के पश्चात शमसुद्दीन आलम ने बताया कि सोनू अहमद रक्सौल के सफल व्यवसाई हैं एवं पार्टी के कार्यों से प्रेरित होकर के ...
नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश के बावजूद बीरगंज बॉर्डर पर नही शुरू हुई वाहनों की इंट्री, सख्ती यथावत!

नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश के बावजूद बीरगंज बॉर्डर पर नही शुरू हुई वाहनों की इंट्री, सख्ती यथावत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भारत व चीन से लगे 30 बॉर्डर को खोलने की घोषणा व निर्देश के बावजूद स्थिति यथावत है। शुक्रवार को भारतीय वाहनों की इंट्री नही शुरू हुई।बीरगंज कस्टम का इंट्री काउंटर बन्द दिखा।जबकि, नेपाली प्रशासन की ओर से मिली ढील के तहत आने जाने वाले बाइक व साइकल,ई रिक्शा ,टेम्पू की जांच में सख्ती दिखी।आर्म्ड पुलिस फोर्स लगातार जांच करती दिखी। इनरवा पुलिस चौकी पर खड़े भारतीय वाहन व रोकता नेपाली पुलिस कर्मी बॉर्डर खुलने की सूचना के बाद सीमा क्षेत्र में खुशी साफ दिखी।लेकिन,जब भारतीय वाहन चालक बीरगंज इंट्री के लिए पहुंचीं ,तो उन्हें बैरन लौटा दिया गया।जिससे अनेको भारतीय वाहन चालक निराश व नाराज दिखे।वाहन चालकों ने शिकायत किया कि उन्हें इनरवा पुलिस चौकी से ही लौटा दिया गया।कहा गया कि भारतीय वाहन नेपाल नही जा सकते। इधर,गृह मंत्रालय के ज...
पैक्स गोदामों का एसडीओ आरती ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता को ले लगाई फटकार!

पैक्स गोदामों का एसडीओ आरती ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता को ले लगाई फटकार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। अनुमंडल के रक्सौल अंचल अंतर्गत लौकरीया, हरनाही, लक्ष्मीपुर ,लक्षमणवा सहित कई धान अधिप्राप्ति केन्द्र का औचक निरीक्षण शुक्रवार को एसडीओ आरती ने किया।इससे हड़कम्प रहा। निरीक्षण के क्रम मे भारी गड़बडी का मामला सामने आया।जिससे वे पैक्स अध्यक्षों से नाराज दिखीं। इस दौरान उन्होंने स्टाॅक पंजी समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की। इस क्रम में अनेकों कृषकों का सही दस्तावेज और बैक खाता संख्या सही मिलान नही होने पर बीसीओ लोकनाथ त्रिपाठी को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पैक्स अध्यक्षों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप धान अधिक्रय न करने पर भी गहरी नाराजगी दिखाई। वही जाँच के क्रम में पैक्स स्टाॅक पंजी रजिस्टर आपने साथ ले गईं।और बोली सभी बैंको का खाता संख्या का मिलान अपने स्तर से मैं स्वयं करूंगी तब ही सही किसानो का पता चल पाएगा।उन्होंने कहा कि यदि जांच में गड़बड़ी मिली,तो,कोई बख्स...
इग्नू की दिसंबर 2020 सत्रांत परीक्षा आगामी 8 फरवरी 2021 से ,तैयारी पूरी!

इग्नू की दिसंबर 2020 सत्रांत परीक्षा आगामी 8 फरवरी 2021 से ,तैयारी पूरी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इग्नू की दिसंबर 2020 सत्रांत परीक्षा आगामी 8 फरवरी 2021 से होने जा रही है जिसमे स्नातक,स्नातकोत्तर एवं सभी प्रोग्रामों की परीक्षा होगी ।उक्त जानकारी देते हुए के सी टी सी कॉलेज इग्नू के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने दी ।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जुलाई 2020 की सत्रांत परीक्षा सितंबर 2020 में सम्पन्न हुई जिसमें केवल अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी ही भाग ले सके थे पर इस परीक्षा में सभी विद्यार्थी भाग लेंगे।परीक्षार्थियों का हॉल टिकट जेनेरेट किया जा चुका है जिसे ऑन लाईन निकाला जा सकता है जिसका लिंक ignouhallignou.ac.in है।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म किसी कारण नहीं भर सके हैं वैसे छात्र एक हज़ार रुपए विलंब शुल्क के साथ 31 जनवरी 2021 तक ऑन लाईन भर सकते हैं ।प्रो0 सिन्हा ने सभी परीक्षार्थियों से हॉल टिकट निकाल लेन...
कृषक आंदोलन के समर्थन में महागठबन्धन द्वारा 30 जनवरी को आयोजित होगी मानव श्रृंखला,सफल बनाने के लिए हुई बैठक

कृषक आंदोलन के समर्थन में महागठबन्धन द्वारा 30 जनवरी को आयोजित होगी मानव श्रृंखला,सफल बनाने के लिए हुई बैठक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।देश के किसानों के लिए खेत और पेट के स्वामित्व पर खतरा पैदा करने वाले नया कृषि कानून को समाप्त कराने के लिए विगत 66 दिनों से संघर्षरत किसानों के समर्थन में बिहार महागठबंधन में शामिल दलों द्वारा शनिवार 30 जनवरी 2021 को आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक बैठक हुई। रक्सौल अनुमंडल के युवा राजद प्रखण्ड कार्यालय मे आयोजित की अध्यक्षता युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सह प्रखण्ड प्रभारी राष्ट्रीय जनता दल सैफुल आज़म ने किया।उक्त बैठक के माध्यम अनुमंडल वासियों से अपील किया गया कि नया कृषि कानून किसान व देशहित में नही है।आज जो खाध्य पदार्थों के दाम दिन दुगुनी रात चौगुनी बढ़ रही है।वह इस कानून का देन है क्योंकि इस कानून के तहत दैनिक उपयोग के खाद्य वस्तुओं का भंडारण असीमित कर दिया गया है।जिसका लाभ बड़े बड़े पूंजीपतियों को मिल रहा है और आम लोग महंगाई का मार झेल रहे है।...
डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया तिनकोनी राइस मिल का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश!

डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया तिनकोनी राइस मिल का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने शुक्रवार को जिला स्तरीय टीम के साथ छौड़ादानों प्रखंड के तिनकोनी राइस मिल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से भी बातचीत कर उनका हाल जाना। जिलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष, मीलर एवं पदाधिकारियों को इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया। जिलाधिकारी ने मिल में रखे धान, तैयार चावल की गुणवत्ता एवं स्टॉक का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अंचल अधिकारी मौजूद थे। ...
नेपाल ने बीरगंज समेत भारत-चीन के 30 बॉर्डर को सशर्त खोला,भारतीय नागरिकों को करना होगा नियमों का अनुपालन!

नेपाल ने बीरगंज समेत भारत-चीन के 30 बॉर्डर को सशर्त खोला,भारतीय नागरिकों को करना होगा नियमों का अनुपालन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल सरकार ने बीरगंज सहित 30 बॉर्डर पर सशर्त आवाजाही के लिए खोल दिया है।पिछले 24 मार्च से भारत नेपाल बॉर्डर को कोरोना के कारण बन्द था। जिसमे भारत ने अक्टूबर 2020 में अपने बॉर्डर खोल दिये थे।अब नेपाल ने भी 30 बॉर्डर को खोलने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है।जिसमे कोविड नियमो के अनुपालन,स्वास्थ्य जांच व इंट्री कराने के बाद ही भारतीय नागरिकों को आवाजाही की अनुमति दी गई है।हालांकि,अभी भी दुविधा कायम है।क्योंकि,नेपाल सीमा क्षेत्र के अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।उनका साफ कहना है कि अभी तक कोई पत्र प्राप्त नही हुआ है।जब तक पत्र व निर्देश नही मिल जाते,कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी। जारी सर्कुलर के तहत नेपाली नागरिको को निर्बाध आवाजाही की अनुमति होगी।विशेष नियम व शर्त के साथ भारतीय नागरिको आवाजाही की छूट दी गई है।लेकिन, तीसरे देश के नागरिको को ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!