बाबा साहब के आदर्श व विचार को अपना कर ही देश में सबों को मिल सकता है सम्मान: अजय पटेल
डा• भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मल्याअर्पण कर मनाई गई जयंती
रक्सौल ।( vor desk )।प्रखंड के भेलाही नंदन आश्रम के प्रांगण में संविधान निर्माता डा• भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर जयंती मनाई गई।इस मौके पर पूर्व मुखिया सह् मुखिया पति अजय पटेल ने कहा बाबा साहेब के आर्दश व विचारों से सामाजिक दूरियों को खत्म किया जा सकता है।बाबा साहब छुआछूत के साथ-साथ जाति व्यवस्था को भी समाप्त करने में अपना योगदान दिये है। पूरा देश उनके अतुलनीय कार्य और दलित बौद्ध आंदोलन की शुरूआत करने के लिए याद करता है।
भारतीय संविधान के वास्तुकार होने के अलावा,उन्होंने भारतीय कानून मंत्री का पद भी संभाला।उन्हें दिल से सम्मान और आदर देने का एकमात्र तरीका यह है कि हम उनके बताये गये मार्गो और सिद्धांतो का पालन करे। उन्होंने भारत में फैले जाति, वर्ग और लिंग-भेद पर विचार किया तथा लोगों को अ...









