Monday, March 16

सीमांचल

शहर के विकास के साथ- साथ व्यवसायियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता :विधायक प्रमोद सिन्हा

शहर के विकास के साथ- साथ व्यवसायियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता :विधायक प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*व्यवसायियो की बैठक में शहर की कई समस्याओं पर हुई चर्चा *असमाजिक तत्वों द्वारा विधायक को बदनाम करने की साजिश का ब्यवसायियो ने की घोर निंदा रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल आर्य समाज परिसर में स्थानीय व्यवसायियो की बैठक रक्सौल नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।जिसमे शहर की जाम समस्या,जल निकासी की समस्या,आवारा पशुओं से शहरवासियो को निजात दिलाने , रक्सौल नप द्वारा करीब 14 करोड़ की लागत से बूचड़खाना हेतु जमीन खरीदारी में घोर अनियमितता बरतने , पिछले दिनों भूमाफियाओं द्वारा दुकान खाली कराने सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा हुई । बैठक में ब्यवसायियो ने भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बदनाम करने की साजिश की घोर निंदा की तथा वैसे लोगो को चिन्हित कर कानूनी कारवाई करने की मांग की ।भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन...
रक्सौल के हरदिया व पलनवा जगधर पंचायत में सम्पन्न हुआ पैक्स चुनाव,बवाल को विधायक ने कराया शांत!

रक्सौल के हरदिया व पलनवा जगधर पंचायत में सम्पन्न हुआ पैक्स चुनाव,बवाल को विधायक ने कराया शांत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कड़ी सुरक्षा व प्रशासनिक देख रेख में रक्सौल प्रखंड के दो पंचायत में शांतिपूर्वक पैक्स चुनाव सम्पन्न हूआ।प्रशासन ने प्रखंड के पलनवा जगधर और हरदिया पंचायत में पैक्स उप चुनाव को निष्पक्ष ,भय मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का दावा किया । चुनाव के क्रम में विधि व्यवस्था के लिए अधिकारी पूरे दिन गस्त लगाते रहे। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती व डीएसपी सागर कुमार मोनिटरिंग में दिखे।इंस्पेक्टर अभय कुमार, हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार सशस्त्र बल के साथ गस्त लगाते रहे। सभी मतदान केन्द्रो के आसपास धारा 144 लागू की गयी थी, जिसका अनुपालन कराने के लिए पुलिस बल तैनात था। मतदान का कार्य शाम में 4:30 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान कहीं से किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप सौरभ ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद ज...
रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल का चरणबद्ध आंदोलन शुरू,निकली चेतावनी रैली !

रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल का चरणबद्ध आंदोलन शुरू,निकली चेतावनी रैली !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*चेतावनी रैली में काला पट्टी बांध कर किया गया विरोध प्रदर्शन रक्सौल।(vor desk )।रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा व रेलवे से जुड़ी समस्या को ले कर स्वच्छ रक्सौल संस्था के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है।जिसके प्रथम दिन रक्सौल रेलवे स्टेशन के सामने से चेतावनी रैली निकाली गई। यह रैली स्टेशन रोड़ होते हुए बाटा चौक, मेन रोड, पोस्ट आफिस रोड़, बैंक रोड से गुजर कर वापस स्टेशन रोड में समाप्त हुई।इस दौरान नुक्कड़ सभा का आयोजन कर समस्याओं के समाधान में बरती जा रही उपेक्षा को ले कर रेलवे प्रशासन पर जम कर निशाना साधा गया।इस क्रम में सबो ने काली पट्टी बांध कर विरोध-प्रदर्शन भी किया गया।इसमे स्टेशन रोड के बेरोजगार हुए दुकानदार व उनके परिजन भी शामिल रहे।इस दौरान मांग की गई किअगस्त 2019 में रेल अधिकारियों ने आंदोलन के समय वादा किया था उसे पूरा करें।जो निम्न है: लाइटवेट ओभर ब्रिज का ...
पंचायत चुनाव को ले कर भाजपा ने मनोनीत किया तीन विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक!

पंचायत चुनाव को ले कर भाजपा ने मनोनीत किया तीन विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष वरुण सिंह ने पंचायती राज चुनाव की दृष्टिकोण से सांगठनिक जिला रक्सौल के सभी तीन विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक मनोनीत किया है जो आगामी पंचायती राज चुनाव की दृष्टि से कार्य करेंगे एवं सभी तैयारियों को देखेंगे । ज्ञातव्य है कि भाजपा पंचायती राज चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करेगी ।श्री सिंह ने रक्सौल विधनसभा चुनाव के लिए गुड्डू सिंह, सुगौली विधानसभा के लिए हरी मोहन भगत और नरकटिया विधानसभा के लिए ज्योति नारायण चौधरी को मनोनीत किया है ।साथ ही जिला परिषद की दृष्टि से प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक एक प्रभारी भी मनोनीत किया है जिसमें रक्सौल ग्रामीण एक नंबर के लिए ई० जितेंद्र कुमार ,दो नंबर रक्सौल ग्रामीण के लिए प्रोफेसर मनीष दुबे, तीन नंबर रामगढ़वा पश्चिम प्रदीप सर्राफ, 4 नंबर रामगढ़वा पूर्वी अजय पटेल, पांच नंबर सुगौली उत्तर विपिन बिह...
नगर पार्षदों की शिकायत पर बूचड़खाने की जमीन खरीद में घोटाला के आरोप की जांच शुरू, एडीएम ने किया स्थल निरीक्षण!

नगर पार्षदों की शिकायत पर बूचड़खाने की जमीन खरीद में घोटाला के आरोप की जांच शुरू, एडीएम ने किया स्थल निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नगर परिषद सभापति उषा देवी व कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द पर बूचड़खाने की जमीन खरीद में लगे घोटाला के आरोप व इस प्रकरण में अनियमितता का मामला जहां तूल पकड़ लिया है।वहीं,जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक के निर्देश पर मोतिहारी से पहुंचे एडीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियो की एक टीम ने उक्त 'विवादित जमीन' का स्थलगत निरीक्षण किया गया।दोपहर पहुंचे एडीएम श्री कुमार एलआरडीसी राम दुलार राम व अंचल अमीन आदि के साथ पहुंच कर जमीन की पैमाइश की।चौहद्दी का मुआयना किया और आस पास के लोगों से जमीन की कीमत आदि के बारे में जानकारी जुटाई। मौके पर पूर्व उप सभापति काशी नाथ प्रसाद समेत नगर पार्षद उक्त मौके पर दस्तवेज की प्रति व आवश्यक कागजातों के साथ मौजूद थे।जिन्होंने उक्त जमीन की भौगोलिक स्थिति व दर निर्धारण में घोटाले की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। मजे की बात यह रही कि ...
विधायक ई0 शशि भूषण सिंह ने किया आधुनिक मुक्ति धाम निर्माण कार्य का शिलान्यास

विधायक ई0 शशि भूषण सिंह ने किया आधुनिक मुक्ति धाम निर्माण कार्य का शिलान्यास

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।मनरेगा से प्रखंड के पखनहिया पंचायत में बनने वाले आधुनिक मोक्षधाम का सोमवार  को विधायक ई शशिभूषण सिंह व स्थानीय मुखिया प्रेम कुमार ने आधारशिला रखी।इस अवसर पर विधायक ई शशिभूषण सिंह ने कहा कि यह मोक्षधाम रामगढ़वा प्रखंड ही नहीं राज्य में पहला है।यह अन्य नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।वातावरण को गार्डेन लगा कर मनोरम दृश्य दिया जाएगा।साथ ही पूरे परिक्षेत्र को पेवर ब्लॉक से लॉक किया जाएगा।अंत्येष्टि कर्म में शामिल लोगों के स्नान करने के लिए तालाब निर्माण के साथ ही नल की भी ब्यवस्था रहेगी।इसके निर्माण में 32 लाख 38 हजार 5 सौ 51 रुपए की लागत आएगी।इनलोगों ने स्थानीय मुखिया प्रेम कुमार व मनरेगा पदाधिकारियों को इस प्रकार के कार्य के लिए धन्यवाद दिया।कहा कि इस प्रकार के अन्य कई शव दाह गृह का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर मुखिया कृष्णा सिंह ,पी ओ अश्विनी कुमार, टेक्निक...
बीरगंज आईसीपी गेट पर नेपाल पुलिस ने तस्करी के 1360 लीटर डीजल लदे टैंकर समेत की 3 को पकड़ा

बीरगंज आईसीपी गेट पर नेपाल पुलिस ने तस्करी के 1360 लीटर डीजल लदे टैंकर समेत की 3 को पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
भारत से नेपाल जाता है पेट्रोलियम ,बावजूद,पेट्रोल ₹22/ली. व डीजल ₹25.82 पैसे लीटर सस्ता रक्सौल।(vor desk)।भारत मे पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य में आग लगी हुई है।जबकि ,भारत से आपूर्ति होने पर भी नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थ का मूल्य काफी सस्ता है।जिस कारण तस्करी जोरो पर है।धंधेबाज लाखो-करोड़ो कमा रहे हैं।इसी बीच ,इस तस्करी का उद्भेदन करते हुए बीरगंज पुलिस ने तेल टैंकर से तस्करी का 13 सौ 60लीटर डीजल बरामद किया है,जिसे रक्सौल लाया जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक,नेपाल के बीरगंज (पर्सा )पुलिस ने नेपाली तेल टैंकर से उक्त बरामदगी की है।जब यह टैंकर बीरगंज आईसीपी गेट पहुंचीं ,तब पहले से ही गुप्त सूचना पर सतर्क पुलिस टीम ने टैंकर समेत चालक व सह चालक को धर दबोचा।फिर पूछ ताछ के बाद एक पेट्रोल पंप के मुंसी को भी दबोचा गया।इससे नेपाली पेट्रोल पंप संचालको में हड़कम्प है।क्योंकि, यह आरोप ...
देश की अस्मिता की रक्षा और समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा यही हमारा लक्ष्य :ओम प्रकाश यादव

देश की अस्मिता की रक्षा और समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा यही हमारा लक्ष्य :ओम प्रकाश यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भाजपा के रक्सौल मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र व द्वितीय सत्र को क्रमशः वरिष्ठ भाजपा के रक्सौल विधानसभा प्रभारी सह सिवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव तथा भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने संबोधित किया। इसमें उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों तथा भाजपा की कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नही अपितु एक परिवार है। देश की अस्मिता की रक्षा और समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा यही हमारा लक्ष्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि हम पार्टी की रीति-नीति और विचार को जन-जन तक पहुचाएं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमें सतत संवाद, संपर्क,...
सरिसवा नदी के संरक्षण और उद्धार के लिए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान

सरिसवा नदी के संरक्षण और उद्धार के लिए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पीएमओ के निर्देश के आलोक में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार ने नेपाल स्थित उद्योगों द्वारा प्रदूषित की जा रही सरिसवा नदी के मामले में विदेश मंत्रालय के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए जाने हेतु जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं केंद्रीय जल आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। यह जानकारी बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एस. चंद्रशेखर ने अपीलकर्ता डॉ. स्वयंभू शलभ को पत्र द्वारा भेजी है। इस पत्र के साथ 8 पेज की सरिसवा नदी एनालिसिस रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। पत्र में बताया गया है कि सरिसवा नदी को प्रदूषित नदियों की प्राथमिकता कैटेगरी III में चिह्नित किया गया है। बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सरिसवा नदी के प्रदूषण से अवगत है। जानकारी के अनुसार इस नदी में बीरगंज शहर के डोमेस्टिक वेस्टेज के अतिरिक्त इस क्षेत्र में स्थित विभिन्न उ...
पंचायत चुनाव में भाजपा अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए झोंकेंगी ताकत:ओम प्रकाश यादव

पंचायत चुनाव में भाजपा अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए झोंकेंगी ताकत:ओम प्रकाश यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।पंचायती राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अहम भूमिका होगी एवं अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लगेंगे ।उक्त बातें पूर्व सांसद, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रक्सौल सांगठनिक जिला के प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने कही। श्री यादव काली नगरी में प्रो० अनिल कुमार सिन्हा के निवास पर जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने किया। श्री यादव ने कहा कि भाजपा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायतों एवम जिला परिषदों को अधिक अधिकार देकर ग्राम स्वराज्य की कल्पना को साकार करने का कार्य किया है। भाजपा ने तय किया है कि इस बार के स्थानीय एवं पंचायती राज के चुनाव में अपने उम्मीदवारों की विजय को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी के ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!