शोभा यात्रा के बीच माता का डोला पहुंचा पंडाल,सप्तमी को माता का पट्ट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु!
रक्सौल।( vor desk )।जय माता दी,अबे भवानी मैया की जय, शेरावाली मैया की जय,दुर्गा मैया की जय जैसे मां भगवती के जयघोष व देवी माता के गीतों से सीमाइ शहर रक्सौल समेत अनुमंडल क्षेत्र में भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो गया।
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को मां दुर्गा की डोली यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। जो काफी आकर्षक रही।माता की डोली यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालु अपने घरों से बाहर निकल कर सड़क के दोनों किनारे खड़े हो गये।पंडालों व मंदिरों में डोला पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजा अर्चना हुई।फिर माता का पट आम भक्तों के लिए खोल दिया गया।सन्ध्या काल पूजा पंडालों में श्रद्धालु दर्शन को उमड़ पड़े।पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा भी इस अवसर पर रामगढ़वा के बन्धु बरवा गांव स्थित सिंहासिनी माई मन्दिर पहुंच कर पूजा अर्चना किया और आशीर्वाद लिया।
...









