तीज के दिन परेशान हुई गर्भवती महिलाएं,स्वास्थ्य विभाग ने शिविर की तिथि 13 सितंबर को किया निर्धारित!
रक्सौल।( vor desk)।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को होने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही थम नही रही है।एक ओर क्षेत्रीय सांसद डॉ संजय जायसवाल की पत्नी डॉ0 मंजू चौधरी ने तीज पर्व पर भी गर्भवती महिलाओं की जांच में त्तपर रहीं,वहीं,समय पर शिविर स्थगित करने की सूचना नही दिये जाने से तीज पर्व पर भी गर्भवती महिलाओं की भीड़ रक्सौल पीएचसी पहुंच गई।बाद में जांच शिविर को रद्द कर दिया गया।जिस कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंची गर्भवती महिलाओं को कड़ी धूप के बीच परेशानी झेलनी पड़ी।बिना जांच के वापस लौटना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक,गुरुवार को अहले संख्या में सैकड़ो की संख्या में गर्भवती महिलाएं शिविर में जांच के लिए पहुंच गई और कतारबद्ध हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक,ओपीडी में ही महिला चिकित्सक डॉ0 प्रिया साह व प्रतिनियुक्त च...









