Tuesday, June 23

सीमांचल

रक्सौल स्थित बुनियाद केंद्र में मना अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस,दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी!

रक्सौल स्थित बुनियाद केंद्र में मना अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस,दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल कार्यालय परिसर क्षेत्र में अवस्थित बुनियादी केंद्र भवन में 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी विजय कुमार तथा प्रखंड संख्याकि पदाधिकारीमिथिलेश कुमार मेहता व प्रबन्धक वीरेंद्र राम समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आयोजन में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वृद्धजन का सम्मान करना चाहिए। अंचलाधिकारी विजय कुमार ने वृद्धजनों के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री वृद्धजन पेन्सन योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे में विस्तारपुर्वक बताया ।बुनियादी केंद्र के बारे में भी बताया गया यदि कोई भी वृद्धजन किसी भी कारण से छूट गए हैं तो प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर अथवा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन या बुनियाद केंद्र में संपर्क कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रखंड संख्याकि पदाधिकारी मिथिलेश...
समर्पण दिवस पर आयोजित समारोह में विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया श्रमिकों को सम्मानित

समर्पण दिवस पर आयोजित समारोह में विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया श्रमिकों को सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भाजपा के अति पिछड़ा र्मोचा के संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष धर्मराज साह के अध्यक्षता में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान के तहत यह कार्यकम शहर के रामजानकी मंदीर में आयोजित हुआ।जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा श्रमिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमे सांसद प्रतिनिधी राजकिशोर राय ऊर्फ भगत जी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश मिडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता, प्रदेश कार्य समिती सदस्य गुड्डु सिंह , युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनिष दुबे, नगर अध्यक्ष कन्हैया सरार्फ, नगर महामंत्री रवि गुप्ता एंव कमलेश कुमार, अति पिछड़ा र्मोचा नगर अध्यक्ष यमुना प्रसाद एवं ग्रामिण मंडल अध्यक्ष भोला जी, हिरालाल साह एंव अति पिछड़ा र्मोचा के जिला प्रवक्ता जयंत जी, राजकिशोर ठाकुर, मधु जी, महामंत्री मु...
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एसएसबी जवानों ने किया रक्तदान

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एसएसबी जवानों ने किया रक्तदान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रामगढ़वा पंटोका, रक्सौल के प्रांगण में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ एनेंद्र मणि सिंह, कार्यवाहक कमांडेंट, मनोज कुमार, उप-कमांडेंट, रविन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट, डॉ.श्रीराज एम.जे. 47 वीं वाहिनी द्वारा रक्तदान कर किया गया। जिसमे मुख्यत: रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा मोतिहारी की तरफ से चिकित्सा उप-अधिकारी, डॉक्टर नागेन्द्र कुमार, रंजीत श्रीवास्तव, लैब टेक्नीशियन व उनके साथ रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम के साथ विनय कुमार, मेडिक्स व मेडिकल टीम 47 वीं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। रक्तदान शिविर में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य कुल 45 जवानो ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया व साथ ही साथ वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट एनेन्द्र मण...
अंबेडकर ज्ञान मंच के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार का हुआ स्वागत!

अंबेडकर ज्ञान मंच के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार का हुआ स्वागत!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच के नवमनोनीत अध्यक्ष रविन्द्र कुमार को प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथिलेश कुमार मेहता व विकासमित्र संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष राम सिंहासन राम ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर विकास मित्रों सहित मंच के अन्य सदस्यों ने श्री कुमार का स्वागत करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में मंच विस्तार को काफी गति मिलेगी तथा अभिवंचित वर्गो के बीच मंच का नए सिरे से पहुंच बढ़ेगा और समाज के बीच शिक्षा व स्वास्थ्य के साथी स्वच्छता का प्रसार होगा।इस मौके पर अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि आगामी 14 अक्टूबर को अम्बेडकर ज्ञान मंच के स्थापना दिवस की सफलता के लिए सामाजिक सहयोग अपेक्षित है ताकि हम इसे अभूतपूर्व आयाम दे सकें।मौके पर मिथलेश कुमार मेहता,भाग्य नारायण साह,आदि मौजूद रहे। ...
रक्सौल को गांधी सर्किट में जोड़कर यहां गांधी स्मारक एवं द्वार बनाया जाना जरूरी : डॉ. शलभ

रक्सौल को गांधी सर्किट में जोड़कर यहां गांधी स्मारक एवं द्वार बनाया जाना जरूरी : डॉ. शलभ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह आंदोलन को याद करते समय रक्सौल से जुड़े संदर्भों को याद करना भी जरूरी है। बीते 21 सितंबर 2021 को पीएमओ ने इस विषय को सरकार से संबंधित बताते हुए इसे पुनः डीएम मोतिहारी के संज्ञान में प्रेषित किया है। इस विषय को शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने पीएमओ के समक्ष रखा था। महात्मा गांधी की 152वीं जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ. शलभ ने कहा कि भारत के स्वाधीनता आंदोलन में चंपारण की प्रमुख भूमिका रही है। इसी चंपारण की भूमि पर महात्मा गांधी ने सत्याग्रह का अनोखा प्रयोग किया जिसकी गूंज पूरे देश में फैली। इस आंदोलन में रक्सौल की मिट्टी का भी योगदान रहा है। इस विषय को केंद्र और राज्य के संबंधित मंत्रालयों और विभागों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उम्मीद है कि सरकार द्वारा इस मामले में सकारात्मक कदम उठाया जाएगा। डॉ. शलभ ने आगे कहा कि महात्मा गा...
₹15 लाख 50 हजार नेपाली मुद्रा के साथ दो भारतीय समेत तीन युवक धराये

₹15 लाख 50 हजार नेपाली मुद्रा के साथ दो भारतीय समेत तीन युवक धराये

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज ( vor desk )।बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव को ले कर बॉर्डर पर मुस्तैद नेपाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 15 लाख 50 हजार रुपए नेपाली मुद्रा के साथ दो भारतीय समेत तीन युवक को पकड़ा गया है।पुलिस का कहना है कि तीनों हुण्डी कारोबारी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,वीरगंज के छपकैया-सिर्सिया नाका होते हुए तीनो नेपाली बाइक से वीरगंज की ओर आ रहे थे। इसी बीच गुप्त सूचना पर पर्सा जिला पुलिस कार्यालय की टीम ने इन लोगों को सिरिसिया छोटी कस्टम के पास से गिरफ्तार किया। बताया गया कि बाईक के हेमलेट मेंं नोट छूपाकर भारतीय क्षेत्र से ये नेपाल आ रहे थे। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान पश्चिमी चम्पारण के कंगली थाना अन्तर्गत बसतपुर निवासी 25 वर्षीय बिक्रम पटेल,पूर्वी चंपारण के भेलाही निवासी 29 वर्षीय मुकेश पटेल व पर्सा जिला के धोबिनी हरिहरपुर निवासी 23 वर्षीय बलिराम पटेल शामिल है...
18 माह बाद औपचारिक रूप से खुला नेपाल बॉर्डर,भारतीय वाहनों की आवाजाही शुरू होने से हर्ष!

18 माह बाद औपचारिक रूप से खुला नेपाल बॉर्डर,भारतीय वाहनों की आवाजाही शुरू होने से हर्ष!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इंडो-नेपाल बॉर्डर को कुछ कोविड शर्तों के साथ शुक्रवार से औपचारिक तौर पर नेपाल की देउबा सरकार ने खोल दिया।बॉर्डर खोले जाने से भारतीय वाहनों की कतार लग गई।इससे सीमाई क्षेत्र में खुशी की लहर है।नेपाल बॉर्डर खुलने की खबर मिलते ही वीरगंज कस्टम कार्यालय में इंट्री के लिए भारतीय वाहनों की लाइन लग गई,लेकिन नेपाल सरकार ने कुछ कोविड नियमों को फ्लो करने के साथ ही आवश्यक रिपोर्ट के बाद नेपाल प्रवेश की अनुमति दी है।वीरगंज के कस्टम चीफ हरिहर पौडेल ने बताया कि भारतीय वाहनों व नागरिको को नेपाल प्रवेश के लिए 72 घण्टे के अंदर कोविड आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट व ऑन लाइन सीसीएमसी फॉर्म भरना अनिवार्य भरने होंगे।बिना इनके अनुपालन के नेपाल प्रवेश की अनुमति नही होगी।इन मानकों को पूर्ण करने पर ही भारतीय वाहनों को प्रवेश दिया जाऐगा। बताया गया कि वीरगंज बॉर्डर के शंकराचार्...
भारतीय वाहनों के 1 अक्टूबर से नेपाल प्रवेश को मिली हरी झंडी,भारतीय पर्यटको का होगा बॉर्डर पर स्वागत!

भारतीय वाहनों के 1 अक्टूबर से नेपाल प्रवेश को मिली हरी झंडी,भारतीय पर्यटको का होगा बॉर्डर पर स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल सरकार के द्वारा औपचारिक रूप से अपनी सीमा को खोलने के बाद अब निजी भारतीय वाहनों के प्रवेश की इजाजत दिए जाने की सूचना से सीमाई क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। सबसे ज्यादा उत्साहित नेपाल के पर्यटन एवं होटल व्यवसायी संघ समेत व्यापार से जुड़े लोग हैं,जो सबसे ज्यादा प्रभावित थे। पर्यटन एवं होटल व्यवसायी संघ के वीरगंज अध्यक्ष हरि पंत ने बताया कि हमारी अर्थ मंत्रालय के सचिव व नेपाल कस्टम के डीजी से बात हुई है।उन्होंने कहा है कि इसके लिए वीरगंज कस्टम को पत्र के जरिये निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने एक बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की सुबह भारतीय वाहनों से आने वाले भारतीय नागरिको का नेपाल सीमा पर स्वागत किया जाएगा। इधर,इस आदेश को ले कर वीरगंज कस्टम भी हरकत में आ गया है।लेकिन,वीरगंज कस्टम के चीफ हरिहर पौडेल की फिलहाल कोई प्रतिक्रिय...
विश्व  हृदय दिवस पर रक्सौल पीएचसी में निःशुल्क जांच शिविर 5 अक्टूबर तक!

विश्व हृदय दिवस पर रक्सौल पीएचसी में निःशुल्क जांच शिविर 5 अक्टूबर तक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दिल से जुड़े रोग की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 5 अक्टूबर तक चलता रहेगा।पी एच सी के प्रभारी डॉ एस के सिंह के नेतृत्व में डॉ. मुराद आलम के द्वारा हृदय रोग से सम्बंधित मरीजों की जाँच की जा रही है। शिविर में मरीज़ों का शुगर तथा ब्लड प्रेशर की भी जांच हो रही है।गुरुवार को आयोजित शिविर में डॉ मुराद आलम के द्वारा शिविर में आने वाले लाभार्थियों को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए तनावमुक्त जीवन,तम्बाकू से परहेज़,नियमित व्यायाम, सन्तुलित आहार; रक्तचाप,शुगर तथा कोलेस्ट्रॉल की नियमित जाँच, एवं वजन को नियंत्रित रखने जैसी सभी आवश्यक तथ्यों को बताया गया।हृदय रोग के कारण एवं बचाव उपाय के बारे में जानकारी दी गई।शिविर में करीब 50 लोगों का शुगर जाँच की गई जिसमें 24लोग शुगर से ग्रसित पाए ...
नेपाल में भारतीय वाहनों की नही शुरू हुई इन्ट्री,क्या इसके पीछे नेपाली वाहन लॉबिंग का है दवाब ? चर्चा तेज!

नेपाल में भारतीय वाहनों की नही शुरू हुई इन्ट्री,क्या इसके पीछे नेपाली वाहन लॉबिंग का है दवाब ? चर्चा तेज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय वाहनों की इन्ट्री गुरुवार को भी शुरू नही हो सकी।नेपाल कैबीनेट के बॉर्डर खोलने के निर्णय के कोई दस दिन बीतने के बावजूद स्थिति यथावत बनी हुई है।जबकि,कोरोना को ले कर डेढ़ वर्ष से बन्द सीमा को स्थल मार्ग से आवाजाही हेतु औपचारिक रूप से खोल दिया गया है।इस बीच,पर्सा जिला के जिलाधिकारी पीताम्बर घिमिरे का कहना है कि गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद स्थल मार्ग से आवाजाही सुचारू है।उनके मुताबिक, वीरगंज कस्टम को भी गृह मंत्रालय के निर्णय से अवगत करा दिया गया है।लेकिन,वीरगंज कस्टम चीफ हरिहर पौडेल का कहना है कि भारतीय मालवाहको की आवाजाही जारी है।लेकिन,निजी व टुरिस्ट वाहनों के इन्ट्री के लिए अर्थ मंत्रालय का निर्देश नही मिला है।जब तक निर्देश नही मिलता, हम कुछ नही कर सकते। इस पूरे प्रकरण में एक ओर जहां बॉर्डर खुलने की सूचना पर भारतीय वाहनों से पहुंच रहे भारतीय पर्यटक-ना...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!