एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवम्बर तक!
पटना।(vor desk )।स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन अपने पहले बैच की शुरुआत करने जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम में पाठ्यक्रम की मंजूरी को देखते हुए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 03 नवम्बर, 2021 तक बढ़ा दी गई है। सत्र की विधिवत शुरुआत अब 12 नवम्बर को की जाएगी। गौरतलब है कि स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पटना के मीठापुर में अवस्थित है। यहाँ पर छात्रों को मीडिया लैब से जुड़ी हुई तमाम आधुनिक संसाधन मुहैया कराई जाएगी जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में मददगार होगी। छात्रों के लिए कंप्यूटर के साथ ही साथ अत्याधुनिक उपकरण तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल इस संस्थान की विशेषता है।
अब बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम की सुविधाबिहार सरकार द्वारा आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन क...









