रामगढ़वा : व्यवसायी अजित हत्याकांड को ले कर बाजार रहा बन्द,कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद आक्रोश कायम!
हत्याकांड के विरोध में व्यवसायियों ने जताया शोक,कहा- न्याय नही मिला तो होगा आंदोलन
रामगढ़वा।( vor desk )। रामगढ़वा दही बाजार के किराना-गल्ला व्यवसायी शम्भू प्रसाद रौनियार के छोटे पुत्र अजीत कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुँचते ही बाजार में मातम का आलम छा गया।वहीं,अंतिम दर्शन को जन सैलाब उमड़ पड़ा।शोक व दुःख के बीच शव की अंत्येष्टि कर दी गई।वहीं,स्वस्फूर्त ढंग से व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी।
वहीं,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल ने भी पहुंच कर सात्वना दी।दुःख बांटे और 24 घण्टे के भीतर अपराधियो पर कारवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी सहायता दिलाने के साथ ही सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने रामगढ़वा थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान को अपराधियों की शीघ्र पहचान करने और मामले का जल्द से जल्द उद्भेदन करने का भी निर्देश दिया। उन...









