राजकीय सम्मान : बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने रक्सौल एसडीओ आरती को बेस्ट ईआरओ अवार्ड से नवाजा
*निर्वाचक नियमावली प्रबंधन और उसके गुणवत्ता को सुदृण बनाने में बहुमूल्य योगदान देने हेतु एसडीओ हुईं सम्मानित
*पारितोषिक राशि के साथ उतनी ही राशि सीएम राहत कोष में दी अनुदान
रक्सौल।(vor desk)।बिहार में रक्सौल की चर्चा एक बार फिर सकरात्मक रूप में हो रही है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रक्सौल के अनुमण्डल पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी आरती को राज्य के मुख्य सचिव अमिर सुबहानी द्वारा बेस्ट ईआरओ के अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें राजधानी पटना में आयोजित राजकीय समारोह में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है। साथ ही चेक के माध्यम से पारितोषिक राशि भी प्रदान किया गया, परन्तु इस राशि को प्राप्त करने के बाद एसडीओ आरती ने उस राशि के अतिरिक्त उतनी समतुल्य राशि खुद के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा के बाद उनकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।प्रशानिक महकमे में उन...









