सीआरएस ए.एम चौधरी ने किया रक्सौल- नरकटियागंज नयी विद्युतीकरण वाली रेलवे लाइन का नीरिक्षण,अप्रैल से चल सकती है इलेक्ट्रिक ट्रेन!
रक्सौल ।(vor desk )।पूर्व- मध्य रेलवे के रक्सौल से नरकटियागंज के बीच नयी विद्युतीकरण वाली रेलवे लाइन का सीआरएस निरीक्षण बुधवार को संपन्न हुआ।इसके साथ ही इस बात के संकेत मिले कि इस रेल खण्ड पर अप्रैल 2022 में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।इसकी तैयारी के लिए सीआरएस ने आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
बुधवार की सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेलवे के सीआरएस ए .एम. चौधरी के द्वारा नव निर्मित इलेक्ट्रिफाइड सेक्शन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण को लेकर पूछे गये सवाल का जबाब देते हुए पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि रक्सौल से नरकटियागंज तक कुल 42 किलोमिटर लंबी रेल लाइन का विद्युतीकरण पूर्व मध्य रेलवे के निर्माण विभाग के द्वारा कराया गया है। निर्माण कार्य एंजसे जयमंगला कंस्ट्रक्शन बेगूसराय के द्वारा एक साल के अंदर इस लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन ...









