आदापुर में रेडमेड दुकान में लाखों की चोरी,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!
रक्सौल।(vor desk )।आदापुर स्थित श्यामपुर बाजार में बुधवार की रात्रि एक रेडीमेड दुकान के पीछे का रोशनदान तोड़ अज्ञात चोरों ने करीब बारह लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली है। पीड़ित दुकानदार मुकेश कुमार रस्तोगी ने पुलिस को आवेदन समर्पित कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को समर्पित आवेदन पत्र में खुलासा किया गया है कि बुधवार की शाम करीब सात बजे पीड़ित व्यवसायी अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान एम कलेक्शन (रेडीमेड कपड़े की दुकान) को बंद कर आवास पर चला गया और नित्य की भांति गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि अंदर का सामान बिखरा पड़ा है और विद्युत कनेक्शन भी कटा हुआ है।साथ ही अंदर के सभी कमरे के ताले टूटे हुए हं तथा उसमें रखे दो लैपटॉप,गल्ला में रखे आठ लाख रुपये नकद सहित अन्य कीमती कपड़े आदि गायब हैं। दुकानदार का दावा है कि उसके कोलकाता खरीदारी करने जाने की जानकारी होने पर इस ...









