आदापुर के सिरिसिया कला में खेत से दो युवकों का शव बरामद,पुलिस ने शुरू की जांच
रक्सौल।(vor desk )।अनुमण्डल के आदापुर थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया कला गांव में दो युवकों का शव बरामद हुआ है। संदिग्ध परिस्थिति में इन शवों के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।दोनो की निर्मम हत्या की गई है।शव खेत मे लावारिश पाया गया।अहले सुबह ग्रामीणों को इसकी भनक लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सीमाई क्षेत्र मे दोनो युवकों का शव मिलने मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है।
मृतकों की पहचान आदापुर के कचुरवारी गांव के यादव टोला के रहने वाले भरत यादव और नवल यादव के रूप में हुई है।
आदापुर व हरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।
दोनो युवकों के शव बरामदगी के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चा व अटकलें तेज हो गई है।
इनमें से एक पर अलग-अलग थानों में मारपीट,शराब और मादक पदार्थ की तस्करी के कई म...









