रक्सौल में अम्बेडकर पार्क व पुस्तकालय की होगी स्थापना,बाबा साहब की 8 फिट ऊंची प्रतिमा लगेगी!
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच की एक महती बैठक रविन्द्र राम की अध्यक्षता में आहुत हुई।इस बैठक में नशाखोरी के खिलाफ सामाजिक जागरूकता के साथ ही रक्सौल में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की आठ फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा की स्थापना,अम्बेडकर पार्क व अम्बेडकर पुस्तकालय की स्थापना करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।इसे मूर्त रूप देने के लिए सामाजिक व प्रशासनिक सहयोग के साथ नगरीय क्षेत्र में स्थान आवंटन की अपेक्षा जताई गई।साथ ही मंच के सदस्यों ने सस्वर इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मिल कर इसके समाधान के लिए प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया गया।मौके पर पहुंचे अपर निर्वाचन पदाधिकारी सह रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार ने मंच के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नशाबंदी व बाल ...









