रक्सौल मुख्य पथ सड़क व नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़के नप प्रशासक व ईओ, ठेकेदार को चेताया-‘शहर डूबा,गाली सुने,तो छोड़ेंगे नहीं’!
रक्सौल।( vor desk )। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर परिषद के प्रशासक के रूप में प्रतिनियुक्त डीसीएलआर राम दुलार राम ने प्रभार ग्रहण करने के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह के साथ शहर के मेन रोड, स्टेशन रोड, बैंक रोड, पोस्ट ऑफिस रोड सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री राम के द्वारा सड़क के किनारे अतिक्रमण किए गए दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गयी।वही शहर में हो रहे जल जमाव की समस्या को लेकर शहर के मेन रोड में हो रहे नाले व सड़क निर्माण में विलंब को लेकर संवेदक को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि नाला का काम संपूर्ण नहीं होने के कारण शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।यदि शहर डूबा,तो,कार्रवाई होगी।हम यह नही देखेंगे कि सड़क नई है,या नाला नया बना है।जेसीबी से कटवा देंगे।शहर को ...









