एएसएफ नियंत्रण हेतु रक्सौल में नेशनल एक्शन प्लान के तहत सुअरों की कलिंग शुरू, पहले दिन मारे गए 17 सुअर!
रक्सौल।( vor desk )।अफ्रीकी स्वाइन फीवर ( एएसएफ ) की पुष्टि के बाद रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में रविवार को सुअरों की कलिंग का कार्य शुरू हो गया।पहले दिन 17 सुअरों को मारा गया।जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि इन्फेक्टेड एरिया से सभी सुअरों के मारे जाने तक लगातार ऑपरेशन जारी रहेगा।
बता दे कि नेशनल एक्शन प्लान के तहत जिलाधिकारी शीर्षत्त कपिल अशोक के आदेश पर सुअरों को मारने का काम शुरू किया गया है।ताकि स्वाइन फीवर का फैलाव रुक सके और समाज सुरक्षित रह सके।
बताया गया कि कलिंग का कार्य नगर परिषद के प्रशासक सह एलआरडीसी रामदुलार राम के नेतृत्व में राज्य पशुपालन विभाग के चिकित्सकों व गठित टीम के अधिकारियों के द्वारा जारी है।गौरतलब है कि पहले चरण के तहत नगर के सभी सुअर पालकों को चिह्नित कर सर्वे का काम किया गया।जिसमे शनिवार तक नगर में क...









