श्याम फाल्गुन महोत्सव पर रक्सौल में निकली भव्य निशान शोभा यात्रा,झूमते दिखे श्रद्धालु!
रक्सौल।(vor desk)।शहर के काली मंदिर रोड स्थित श्री श्याम दिव्य योग मंदिर से शुक्रवार को दो दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव 2023 के तहत निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकडों की संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु शामिल हुए। निशान यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर शहर के मेन रोड, बैंक रोड, पुराना एक्सचेंज रोड, पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंची। निशान यात्रा में गांजे-बाजे के साथ श्रद्धालु श्याम बाबा की भक्ति में झुमते दिखायी दिये। मंदिर के पुजारी नीरज शर्मा ने बताया कि निशान यात्रा बीते 18वर्षों से लगातार निकाली जा रही है।
बता दे कि निशान शोभा यात्रा में खाटू वाले श्यामबाबा के झांकी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते नगर परिक्रमा किया। श्याम बाबा की झांकी का स्वागत दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले मुख्यपथ पर बैंक रोड, पटेलपथ, पुराना एक्सचेंज रोड, पोस्ट ऑफिस रोड में पुष...








