Tuesday, June 30

सीमांचल

रक्सौल आर्य समाज के 98 वां स्थापना दिवस पर  वार्षिक उत्सव सह वैदिक महायज्ञ का आयोजन

रक्सौल आर्य समाज के 98 वां स्थापना दिवस पर वार्षिक उत्सव सह वैदिक महायज्ञ का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । आर्य समाज का 98 वार्षिक उत्सव एवं विश्व शांति और मानव कल्याण, सुख समृद्धि के दृष्टिकोण से वैदिक महायज्ञ का आयोजन 19 से 21मार्च तक किया गया है।जिसको ले कर रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शास्त्रार्थ महारथी योगेंद्र भारद्वाज, उत्तर प्रदेश के बिजनौर योगेश दत्त आर्य, उत्तराखंड हरिद्वार से सुश्री कृतिका आर्य, नेपाल से  ज्ञान चंद्र आर्य के द्वारा सहभागी हुए। यज्ञ का आयोजन विधि विधान और वेद मंत्रोच्चार के साथ हुआ। यज्ञ में मुख्य जजमान के रूप में ओम प्रकाश गुप्ता समेत मंत्री प्रोफेसर रामा शंकर प्रसाद,उप मंत्री ईश्वर चंद्र आर्य रमेश चंद्र गुप्त,सक्रिय रहे। मौके पर भरत प्रसाद गुप्त,हरिलाल ठाकुर , आनंद रुंगटा, नारायण प्रसाद गुप्ता,ईश्वर आर्य, मनोज आर्य, सत्यम शुक्ला, हितेश कुमार शर्मा, माला देवी, आशा देवी, ...
रक्सौल :’एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित,कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर बांधा शमां!

रक्सौल :’एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित,कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर बांधा शमां!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।देश के सैनिकों के कल्याणार्थ शनिवार की संध्या एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन शहर के पंकज सिनेमा हॉल में किया गया। रक्सौल अनुमंडल प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के गृह विभाग सेक्रेटरी राजेश वर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के गृह विभाग के सेक्रेटरी राजेश वर्मा, एसडीओ आरती, एएसपी चंद्र प्रकाश, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन, एस एस बी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिजीत खैरनार , एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ,यूनिसेफ के एसएमसी धर्मेंद्र कुमार,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह अनुमंडल दण्डाधिकारी भानु प्रकाश द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।      इस दौरान कला एवं संस्कृति विभाग पटना से आये कलाकार राजेश वर्मा के नेतृत्व में एंकर शशि सिन्हा, सिंगर ब्रजेश कु...
गणतंत्र नेपाल के तीसरे उप राष्ट्रपति बने पूर्व शिक्षक और मधेशी नेता राम सहाय यादव!

गणतंत्र नेपाल के तीसरे उप राष्ट्रपति बने पूर्व शिक्षक और मधेशी नेता राम सहाय यादव!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।।(vor desk)।नेपाल के मधेस क्षेत्र के नेता रामसहाय यादव शुक्रवार को देश के तीसरे उपराष्ट्रपति चुने गए हैं।उन्होंने एक शिक्षक से उप राष्ट्रपति बनने का सफर तय किया है।श्री यादव को शालीन,ईमानदार और मधेशी हितों के लिए समर्पित नेता माना जाता है। नेपाल के आठ दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन के समर्थन वाले उम्मीदवार रामसहाय यादव ने सीपीएन-यूएमएल की अष्ट लक्ष्मी शाक्य और जनमत पार्टी की ममता झा को हराया। नेपाल के उपराष्ट्रपति पद के लिए बहुमत से चुने गए जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के शीर्ष नेता और पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष राम सहाय प्रसाद यादव (52 वर्ष) बारा जिला के कलैया के रहने वाले हैं।उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा है कि संविधान की रक्षा और पालन करने के साथ ही देश की एकता,समृद्धि और शांति प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कार्य करेंगे। इससे पूर्व काठमांडू के...
नेपाल सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल करने वाले रंजीत गुप्ता को ओम नेशनल एकेडमी (+2) कॉलेज द्वारा किया गया सम्मानित

नेपाल सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल करने वाले रंजीत गुप्ता को ओम नेशनल एकेडमी (+2) कॉलेज द्वारा किया गया सम्मानित

नेपाल, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk)। ओम नेशनल एकेडमी कॉलेज से प्रवीणता स्तर पास करने वाले पूर्व छात्र रंजीत गुप्ता को नेपाली सेना में लेफ्टिनेंट के पद के लिए लोकसेवा से चयनितहोने के बाद कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया है. गुप्ता नेपाल आर्मी लेफ्टिनेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर) में पहली रैंक हासिल करने में कामयाब रहे। ओम नेशनल एकेडमी (+2) कॉलेज के निदेशक डॉ. लालबाबू यादव ने बताया कि उनके कॉलेज के छात्र रंजीत गुप्ता ने नेपाली सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपना नाम दर्ज कराकर कॉलेज का नाम ऊंचा किया. उन्होंने जीवन में और आगे बढ़ने की कामना भी की। सम्मान स्वीकार करते हुए रंजीत गुप्ता ने कहा कि मैंने इस कॉलेज से बहुत कुछ सीखा है। इस कॉलेज के प्राध्यापकों सहित सभी शिक्षकों ने मुझे पढ़ाई सहित विभिन्न चीजों में प्रोत्साहित किया है। इस कॉलेज का माहौल काफी स्टूडेंट फ्रेंडली है। इस महाविद्...
समारोहपूर्वक मना रक्सौल स्थित  कैंडी स्वीट्स का 18वाँ वार्षिकोत्सव  !

समारोहपूर्वक मना रक्सौल स्थित कैंडी स्वीट्स का 18वाँ वार्षिकोत्सव !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल । (Vor desk)।शहर के मयूर गली स्थित कैन्डी स्वीट हाउस का 18वाँ वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं केक काट कर किया गया ।इस मौके पर महेश अग्रवाल ने कैन्डी स्वीट हाउस के प्रोपराइटर हरीश खत्री तथा वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों को बधाई देते कहा कि सभी उपभोक्ताओं की कसौटी पर सदा खरा उतरने तथा सदा सेवा भाव के साथ उच्च क्वालिटी की विभिन्न किस्म की मिठाइयां , नमकीन समेत अन्य उत्पाद उपलब्ध कराने के कारण ही कैन्डी स्वीट हाउस परिवार अपना 18वाँ वार्षिकोत्सव मनाने में सफल हो रहा है ।वहीं कैन्डी स्वीट हाउस के प्रोपराइटर हरीश खत्री ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बढ़ती स्पर्धा के बावजूद उन्होंने मिठाइयों ,  फास्टफूड समेत तमाम तरह के नमकीन की गुणव...
रक्सौल के 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयोजित  स्वास्थ्य मेला में टीबी रोग के प्रति किया गया जागरूक

रक्सौल के 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में टीबी रोग के प्रति किया गया जागरूक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य की बेहतरी हेतु रक्सौल प्रखंड के 15 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मंगलवार को मासिक हेल्थ मेला का आयोजन किया गया।जिसमे सैकड़ो ग्रामीणों को टीबी संबंधित जागरूकता तथा सेवाएं प्रदान की गई।साथ ही टीबी रोग के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।इनमे कुछ मरीजों को खखार ,एक्सरे जांच समेत इलाज के पीएचसी रेफर किया गया। टीबी मरीजों और हाई रिस्क वाले मरीजों का फॉलोअप जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर रणजीत कुमार राय के निर्देश पर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन की मॉनिटरिंग और एसएलटीएस संजीव कुमार गुप्ता के देखरेख में टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया।साथ ही पिछले पांच वर्षो से रोग ग्रस्त टीबी मरीजों का फॉलो अप भी किया गया।उनके परिवार के सदस्यों की हेल्थ स्क्रीनिंग हुई।साथ ही कोविड़ संक्र...
संत माइकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संत माइकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
बच्चों के नंबर पर नहीं, उसके ज्ञान को बढ़ाना है उदेश्य : अरूण रक्सौल। (Vor desk)। जिंदगी में सफल होना तो सफलता को पैसे से कभी मत आंकना. सफलता को इससे आकंना कि जिंदगी में कितने लोगों को आपसे फायदा हुआ है. आप अपने चरित्र पर ध्यान दिजीए, किसी भी फिल्ड में जाने पर आपका चरित्र ही आपको संबल प्रदान करता है. आपका चरित्र मजबूत है तो इससे समाज का चरित्र मजबूत बनता है और समाज का चरित्र मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा. उक्त बातें कमांडिंग ऑफिसर सैनिक कल्याण बोर्ड पूर्वी-पश्चिमी चंपारण कर्नल ए के राणा ने बुधवार को शहर के बाइपास स्थित संत माइकल इंग्लिश स्कूल के 5 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. उद्घाटनकर्ता के तौर पर कार्यक्रम में शामिल कर्नल राणा ने कहा कि विधार्थी जीवन से लेकर हर किसी को अनुशासन में रहना जरूरी होता है, इससे समाज में आपकी एक अलग पहचान बनती है. इधर, सं...
हैदी हेरिटेज एकेडमी, कोटद्वार-पौड़ी, गढ़वाल, उत्तराखंड के प्रबंध निदेशक ने की बैठक

हैदी हेरिटेज एकेडमी, कोटद्वार-पौड़ी, गढ़वाल, उत्तराखंड के प्रबंध निदेशक ने की बैठक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । शहर के मुख्य पथ स्थित सूरज होटल परिसर में हैदी हेरिटेज एकेडमी,कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल, उतराखंड के प्रबंध निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल कुँवर अजय सिंह ने नगर के गणमान्य नागरिकों , शिक्षाविदों एवं अभिभावकों के साथ बैठक की। बैठक में प्रबंध निदेशक ले.कर्नल अजय सिंह ने नये सत्र में अपने विधालय में विधार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया तथा पठन-पाठन, हॉस्टल, फी स्ट्रक्चर तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का विशेष रूप से उल्लेख किया।साथ ही श्री सिंह ने प्रेस वार्ता मे प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रमुख पत्रकारों को बताया कि भूमंडलीकरण के इस दौर में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ा है तथा सभी अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के प्रति अत्यधिक सजग हैं तथा वे गुणवत्ता तथा संस्कार युक्त शिक्षा दिलाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों एवं नगर के नागरिकों की ...
अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया बहुजन नायक कांशीराम का 88 वां जयंती समारोह !

अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया बहुजन नायक कांशीराम का 88 वां जयंती समारोह !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।प्रखंड के हरदिया पंचायत के रतनपुर गांव में अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में बुधवार को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम का 88 वां जयंती समारोह रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस मौके पर मंच के संस्थापक मुनेश राम,हरिनंदन पासवान,रविंद्र कुमार,ताराचंद राम ने संयुक्त रूप से केक काट उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।मंच के सदस्यों ने उनके जीवनी और संघर्षों पर प्रकाश डाला तथा उन्हें बहुजन समाज के लोगों के लिए राजनैतिक प्रेरणा का श्रोत करार दिया। संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि सदियों से शोषित -पीड़ित व अभिवंचित वर्ग के लोगों के बीच राजनैतिक चेतना जागृत करनेवाले महापुरुष थे,जिन्होंने सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति आंदोलन की नींव रखी तथा संख्यानुपाती भागीदारी की आवाज देश में बुलंद किया।उन्होंने संवैधानिक व्यवस्था के तहत शासन व प्रशासन में...
मिट्टी बचाने के लिए 12माह से साइकल पर यात्रा कर जागरूकता फैला रहे मध्य प्रदेश के सुरेंद्र नश्वर यादव पहुंचे रक्सौल,स्कूली बच्चों को किया जागरूक!

मिट्टी बचाने के लिए 12माह से साइकल पर यात्रा कर जागरूकता फैला रहे मध्य प्रदेश के सुरेंद्र नश्वर यादव पहुंचे रक्सौल,स्कूली बच्चों को किया जागरूक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।रक्सौल और भेलाही में मिट्टी बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मिट्टी बचाओ अभियान के लिए जागरूकता फैलाने हेतु भारत भ्रमण पर निकले मध्य प्रदेश के निवासी सुरेंद्र नश्वर यादव रक्सौल मंगल वार को पहुंचे और जहां संत बेसिल स्कूल, एऑन क्लासेज के बाद भेलाही के एन जी पब्लिक स्कूल में उनका स्वागत हुआ।इस दौरान जागरूकता अभियान के तहत उन्होंने सभी को मिट्टी की स्थिति और भावी खतरे के बारे में अवगत कराया।इसके बाद वे अपनी बिहार यात्रा पर आगे बढ़े। इन्होंने अपनी यह यात्रा 26 मार्च 2022 को ईशा योगा सेंटर कोइंबटोर से शुरू की थी । जिसके पहले चरण में इन्होंने दक्षिण भारत से कश्मीर तक का सफर तय किया। उसके बाद दूसरे चरण में द्वारका से अरुणाचल प्रदेश के इटानगर तक की यात्रा तय की। लगभग 12 महीनों से मिट्टी बचाओ अभियान खातिर जागरूकता फैलाने के लिए साइकि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!