नेपाल स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में सुनी गई भारतीय की समस्या
रक्सौल।(vor desk) ।आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत नेपाल के बीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा शनिवार को दूतावास परिसर में ओपन हाउस फॉर कांसुलर गिरिवांसेज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल में रहने वाले भारतीय नागरिकों की समस्या सुन कर उनकी शिकायतो का समाधान किया जाना था। जिसमें हस्क पावर नेपाल प्रा. लि., साह फलफूल थोक विक्रेता, अभिज्ञ सप्लायर्स इंटरप्राइजेज प्रा. लि.(वीरगंज,परसा) में काम करने वाले भारतीय नागरिकों ने वाणिज्य दूतावास के समक्ष अपनी समस्या रखी,जिसके बाद कार्यवाहक भारतीय महा वाणिज्य दूत तरुण कुमार के नेतृत्व में उनके रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन नवीकरण संबंधी समाधान कराया गया। वही,कौंसुल शशि भूषण कुमार ने बताया की आगामी 29 जून को यह कार्यक्रम आयोजित होगा,जिसमे परसा, बारा, रौतहट, सर्लाही, महोत्तरी, धनुषा, मकवानपुर एवं चितवन जिला में रहने वाले भारत...









