सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित,शांति -सुरक्षा,विकास और सीमा समस्या से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा!
रक्सौल ।(vor desk)।इंडो-नेपाल बार्डर के अधिकारियों की बैठक वीरगंज स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के सभागृह में शनिवार को आयोजित हुई।सीमा समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता नेपाल के परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी हीरा लाल रेगमी ने की।भारत की ओर से पूर्वी चंपारण की जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अगुवाई की।बैठक में सीमा की सुरक्षा व्यवस्था,सीमा प्रबंधन ,आयात- निर्यात,सीमा क्षेत्र विकास आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान शराबबंदी, नार्कोटिक्स तस्करी, प्रतिबंधित नशीली दवाओं के धंधबाजों पर नकेल कसने, सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, हथियार की तस्करी रोकने ,मानव व्यापार,जाली नोट ,वन्य जीव के शिकार और तस्करी आदि मसलों पर अधिकारियों ने चर्चा किया।वहीं,सीमा क्षेत्र के दोनो ओर विकास,बुनियादी ढांचा की बेहतरी,व्यापारियों की सुविधा,आवाजाही में हो रही दिक्कतों, रक्सौल में लगने वाले जाम जैसे मु...









