केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन ने दिया रक्सौल में महाधरना,महागठबंधन नेता ब्रजेश कुशवाहा ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
रक्सौल।(vor desk) । महागठबंधन के तरफ से रक्सौल स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को महाधरना का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के विरोध के साथ बढ़ती महंगाई ,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,कुशासन को ले कर 9 साल के मोदी गवर्नमेंट में जनता बेहाल के नारे के साथ यह धरना दिया गया। इस अवसर पर मौजूद धरना का प्रभारी सह लोकसभा के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश को डुबोने का काम किया है। जब से सत्ता में आई है, भाईचारा को खत्म कर दिया है। सरकारी नौकरी तो छोड़ दीजिए, प्राइवेट भी काम कहीं नहीं मिल रहा है। यह भेदभाव की राजनीति करती है। महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता में आने से पहले दो करोड़ नौकरी देने का वायदा किया,जो युवाओं के साथ धोखा साबित हुआ है।महंगाई कम करने का, विदेश से काला धन वापस लाने ...









