बच्चा पासवान हत्याकांड के शूटर अभिषेक स्वर्णकार को पुलिस ने पिस्टल,कारतूस और चरस के साथ किया गिरफ्तार,आधा दर्जन वारदात में था वांछित!
रक्सौल। (Vor desk)। पूर्वी चंपारण पुलिस ने दलित नेता सह पंचायत समिति सदस्या के पति बच्चा पासवान हत्या कांड अंजाम देने वाले शूटर को गिरफ्तार किया है । छापेमारी में एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और करीब 2किलो मादक पदार्थ चरस जब्त ,भारतीय और नेपाली करेंसी ,बाइक आदि बरामद किया गया है। पुलिस ने अभिषेक के छह कांड में संलिप्त रहने का खुलासा किया है। एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बच्चा पासवान के हत्या के बाद एक डॉक्टर समेत कई लोगों से फोन कर रंगदारी की मांग करने वाला मुख्य अभियुक्त अभिषेक स्वर्णकार आदापुर थाना क्षेत्र में देखा गया है।
सूचना मिलने के साथ ही रक्सौल एसडीओपी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बना कर सभी थाने को अलर्ट कर नाकेबंदी कर जांच शुरू की गई। वाहन जांच के क्रम में आदापुर थाना क्षेत्र के मूर्तिया साईफन के समीप एक बिना नम्बर की मोटरसाईकिल चालक वाहन...









