माहेर ममता निवास बना तीर्थ:गणतंत्र दिवस पर पहुंचे एसडीओ -डीएसपी,हुआ भोजन से कम्बल वितरण तक का सेवा कार्य!
रक्सौल।(vor desk)।गणतंत्र दिवस माहेर ममता निवास मानवीय सेवा के दृष्टि से तीर्थ बना दिखा।एक ओर जहां एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित और डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने पहुंच कर शुभ कामनाएं दी और मुंह मिठा कराया।
वहीं,राजद नेता राम बाबू यादव ने भी पहुंच कर खीर पूरी आदि का भोज कराया और आह्वान किया कि महिलाओं के लिए खुले इस अनाथ आश्रम में जी खोल कर सहयोग करें।
इसी तरह नेत्रिका फाउंडेशन के कमलेश कुमार ने असहाय महिलाओं को गर्म कपड़े का वितरण किया।
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा माहेर ममता निवास में किया गया कंबल वितरण
75 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीते गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा रक्सौल शाखा के सौजन्य से आईसीपी रोड स्थित माहेर ममता निवास में आश्रय ले रहे सभी असहाय महिलाओं और दिव्यांग बच्चों के बीच कंबल वितरण किया गया।
इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा रक्सौल शाखा के प्रबंधक राहुल देव क...









