बॉर्डर पर ड्रग्स की तस्करी जोरो पर,10ग्राम हेरोइन के साथ वीरगंज में एक भारतीय गिरफ्तार
रक्सौल।(vor desk)।बॉर्डर पर ड्रग्स की तस्करी जोरो पर है।नेपाल पुलिस ने एक बार फिर मंगलवार को10ग्राम हेरोइन के साथ एक भारतीय को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार,वीरगंज पुलिस ड्रग्स के धंधे बाजो के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।इसी बीच एक भारतीय युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी वीरता टोला निवासी यादोलाल कुमार(25)के रूप में हुई है।इसकी पुष्टि करते हुए एसपी कोमल विक्रम शाह ने बताया कि वीरगंज के वार्ड8घंटा घर स्थित सड़क खंड से शंका के आधार पर युवक को नियंत्रण में ले कर जांच में उक्त बरामदगी हुई।युवक साइकल पर था और रक्सौल से वीरगंज कस्टम होते हुए पावर हाउस की ओर जा रहा था।उसने अपने पैंट में बने गुप्त पॉकेट में उक्त हेरोइन छिपा रखा था।कुल 10ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि जांच और अग्रतर करवाई जारी है।
...









