छौड़ादानों में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन ,विधि मंत्री शमीम अहमद ने किया उद्घाटन!
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानों प्रखंड में जीविका परियोजना के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय छौड़ादानों (बालक) के खेल मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया । इस मेले में देश भर के प्रसिद्ध कंपनियों में शिवशक्ति बायोटेक, नवभारत फर्टिलाइजर, होप केयर, आईसेक्ट ,क्वेस्कॉर्प , आरसेटी एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सहित कुल 13 कंपनियों ने भाग लिया । इस मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि बिहार के विधि मंत्री डा.शमीम अहमद मोहम्मद, जिला परियोजना प्रबंधक श्री गणेश पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद वाशिक हुसैन एवं जीविका संकुल की दीदियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस मेले में छौड़ादानों प्रखंड के अलावा रक्सौल, आदापुर एवं रामगढ़वा प्रखंड के बेरोजगार युवक-युवतियों ने भी उपस्थित होकर रोजगार एवं प्रशिक्षण हेतु विभिन्न ...









