सूर्य मंदिर समिति द्वारा 22 जनवरी को होगा भव्य दीपोत्सव,विधायक ने लिया तैयारी का जायजा
रक्सौल।(vor desk)।भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम मे बन रहे विशाल नवनिर्मित मंदिर मे राम लल्ला की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा होने के उत्सव को पूरे देश मे दीप महोत्सव के रूप मे मनाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर सूर्य मंदिर समिति के पदेन अध्यक्ष सह माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा ने सूर्य मंदिर व परिसर का अवलोकन करते हुए सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि 22 जनवरी को सूर्य मंदिर व परिसर मे भव्य साज-सज्जा के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के साथ साथ सुबह से ही स्थानीय लोगों के लिए भव्य स्क्रीन पर अयोध्या नगरी मे प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही महाप्रसाद भी भक्तजनों के लिए उपलब्ध होगा। विधायक श्री सिन्हा ने सूर्य मंदिर परिसर व ताला...









