राज्य निर्वाचन आयोग ने रक्सौल नगर परिषद सभापति धूरपति देवी के खिलाफ अवैध बहाली समेत कई अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी को दिया कारवाई के आदेश, मची खलबली!
रक्सौल।(vor desk)। इस समय रक्सौल नगर परिषद को ले कर बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के राज्य निर्वाचन आयोग ने रक्सौल नगर परिषद सभापति के विरुद्ध जांच के आदेश जारी किए हैं।यह जांच का आदेश पद पर रहते हुए कर्तव्य और दायित्व के निर्वहन नहीं करने के आरोप लगने के बाद जारी किया गया है।राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने एक पत्र (पत्रांक संख्या 50_19/2024/3291दिनांक 21/8/24 )जारी कर इसके लिए पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगर परिषद ) को निर्देशित किया है कि नियमानुसार आवश्यक करवाई करते हुए विभाग को सूचित करें ।बताया गया है की यह जांच नगर परिषद की उप सभापति पुष्पा देवी के द्वारा दायर परिवाद के आलोक में निर्गत हुई है,जिसमे बिंदुवार तरीके से अपने एक रिश्तेदार मनीष यादव को सीधे कार्यालय सहायक सहित अन्य की विभिन्न पद पर अवैध नियुक्ति, बोर्ड की बैठक ना बुलाने,खरीद औ...









