आदापुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख पति मोहम्मद असलम गिरफ्तार, दारोगा के जाम छलकाने का विडियो वायरल मामले से जुड़ा है तार
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)।आदापुर के पूर्व प्रमुख लाल मून नेशा के पति महम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिए जाने की सूचना है।बताया जा रहा है कि स्मैक कारोबार से जुड़े मोहम्मद असलम को रक्सौल के कॉलेज रोड से गिरफ्तार किया गया है।भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किए जाने की चर्चा है।पांच थाना की पुलिस टीम ने बीती रात संयुक्त छापेमारी की थी।जिसमे उक्त गिरफ्तारी हुई।मोहम्मद असलम मूल रूप से आदापुर के नकरदेई सीरिसिया का रहने वाला है।सूत्रों के मुताबिक,नकरदेई के अपर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के शराब पीने का वीडियो उसी के रक्सौल वाले घर पर बना था।इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने दारोगा को निलंबित कर दिया है।वहीं,साक्ष्य के आधार पर रिश्वत लेने और शराब पीने के मामले में गिरफ्तार कर अग्रतर करवाई की जा रही है।इस मामले में डीएसपी धीरेंद्र कुमार जांच कर रहे हैं।उन्हे 24घंटे में एसपी को रिपोर्ट देनी...









