भारत-नेपाल मैत्री पुल पर हेल्प डेस्क स्थापित करने पर विवाद, विरोध पर पहुंचे दूतावास के अधिकारी, अब एसएसबी की महिला बटालियन करेगी निगरानी
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमा के मैत्री पुल के पास भारतीय हिस्से में गुरुवार को उस वक्त कस्टम व एसएसबी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया,जब एस एसबी ने हेल्प डेस्क स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की।
बताते हैं कि अचानक से सैकड़ो की संख्या में लोग आ पहुंचे और एस एस बी के खिलाफ हो गए।कस्टम के साथ प्राइवेट कर्मियों व कुछ स्थानीय लोगों ने भी मैत्री पुल पर हेल्प डेस्क का विरोध जताया।यह हेल्प डेस्क एसएसबी के आईजी पंकज दराद के निर्देश पर लगाया जा रहा था।इससे पहले उच्चस्तरीय निर्देश पर बीते दिनों एसएसबी चेक पोस्ट को हटा लिया गया था।
गुरुवार को इस विवाद और तनाव की सूचना मिलते ही भारतीय महावाणिज्य दूतावास से वाणिज्य दूत शैलेन्द्र कुमार और शतीश पट्टा पट्टू पहुंच गए और मामला को शांत करते हुए रक्सौल कस्टम कार्यालय में एक बैठक आयोजित की।कस्टम व एसएसबी के बीच बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि मैत्...









