रक्सौल में धूम धाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने किया झंडोतोलन,कई कार्यक्रम हुए आयोजित!
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। अनुमंडल के नगर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रक्सौल अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।वहीं,अनुमंडल पुलिस कार्यालय में डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया।वहीं,प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल , रक्सौल थाना में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा , रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में सभापति धूरपति देवी ,अनुमंडल अस्पताल परिसर में उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार,बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ राखी कुमारी,रक्सौल रेल सुरक्षा बल कार्यालय में निरीक्षक ऋतुराज कश्यप,रेल थाना में निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पवन कुमार, ...









