अबोध बच्ची को झाड़ियों में फेंक कर कलयुगी मां ने ममता को किया शर्मशार, स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बालिका गृह मोतिहारी भेजा !
रक्सौल।(vor desk)।कहते हैं, मां ममता की प्रतिमूर्ति होती है। मां अपने बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन रक्सौल शहर में एक दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां अपनी बच्ची को रेल लाइन के पास झाड़ियों में असुरक्षित छोड़कर चली गई। इस घटना से मां की ममता शर्मसार हुई है।वहीं, क्षेत्र के लोगों ने इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार की सुबह रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 1अंतर्गत परेउवा में स्थानीय ग्रामीणों ने रक्सौल रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 34 से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात बच्ची को बरामद किया गया,जो करीब पांच माह की बताई गई है।जो लावारिश पड़ी थी और लगातार रो रही थी।कड़ाके की ठंड के बीच (जीवित) बच्ची के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।वहीं...









