Monday, July 6

सीमांचल

छठ पर्व पर एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित के नेतृत्व में रक्सौल प्रशासन ने किया जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

छठ पर्व पर एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित के नेतृत्व में रक्सौल प्रशासन ने किया जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।छठ पर्व के अवसर पर एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने एक ऐसा कार्य किया जिसने गरीबों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ गई। जब गांव के लोग सूर्य की आराधना की तैयारी कर रहे थे, एसडीएम ने अपने दल-बल के साथ नगर परिषद क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम सहित कई गावों में जरूरतमंदों और असहाय लोगों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।यह वस्त्र वितरण कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए राशि से सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत हुआ, जिसमे साड़ी,धोती सहित अन्य वस्त्र वितरण हुआ।उन्होंने कहा कि छठ पर्व न सिर्फ सूर्य देवता की पूजा का प्रतीक है, बल्कि यह सभी को एकजुट होकर खुशियां बांटने का अवसर भी प्रदान करता है। बुजुर्गों ने एसडीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने समय बाद किसी ने उनकी मुश्किलों को समझा है। बच्चों की आंखों में चमक और गरीब परिवारों में खुशी देखते ही बन रही थी। इस कार्यक्रम ने गांव...
रक्सौल के ढाई दर्जन से अधिक शिक्षक बीपीएससी पास कर बने प्रधान शिक्षक!

रक्सौल के ढाई दर्जन से अधिक शिक्षक बीपीएससी पास कर बने प्रधान शिक्षक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित ढाई दर्जन से अधिक नियोजित शिक्षक बीपीएससी से प्रधान शिक्षक की परीक्षा क्रैक किए है।शिक्षकों से शिक्षा विभाग द्वारा तरह तरह की परीक्षा लेकर उनके योग्यता को परखने की कवायद में नियोजित शिक्षकों ने जबरदस्त बाजी मारी है।प्राथमिक विद्यालयों में भारी संख्या में पूर्व से रिक्त प्रधान शिक्षकों के पद पर बहाली के लिए दशकों बाद बीपीएससी ने अपने मानक के आधार पर पिछले 29 जून को राज्यस्तरीय परीक्षा का आयोजित किया।इस परीक्षा में वैसे शिक्षकों ने हिस्सा लिया,जिनकी प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा अवधि पूरी हुई थी।इसके बाद भी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों नेबीपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।बीपीएससी के प्रधान शिक्षक की परीक्षा में एक साथ रामवि पनटोका के दो शिक्...
भारतीय प्रशासन के अनुरोध के बावजूद छठ पर्व पर सरिसवा नदी रह गई प्रदूषित,उप सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व में नेपाली प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर त्वरित निदान की मांग!

भारतीय प्रशासन के अनुरोध के बावजूद छठ पर्व पर सरिसवा नदी रह गई प्रदूषित,उप सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व में नेपाली प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर त्वरित निदान की मांग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। छठ पर्व के मौके पर भी नेपाल से निकलने वाली सरिसवा नदी प्रदूषित रह गई।नेपाली फैक्ट्रियों से उत्सर्जित होने वाले गंदे जल के नदी में प्रवाहित होने से रक्सौल समेत सीमा क्षेत्र में गहरा आक्रोश है।इस ज्वलंत और आस्था से जुड़ी जन समस्या को ले कर रक्सौल नगर परिषद की उप सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व में पार्षदों के एक शिष्ट मंडल ने नेपाल के परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश अर्याल से मिल कर बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा है।इस मौके पर लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा को देखते हुए व्रतियों के अर्द्ध्य और पूजन को ले कर स्वच्छ जल प्रवाहित करने का आग्रह किया,ताकि,छठ व्रतियों को कष्ट न हो।शिष्ट मंडल में शामिल स्टैंडिंग कमेटी सदस्य अंतिमा देवी,वार्ड पार्षद रंभा देवी,आशा देवी, आशा देवी ,रणजीत श्रीवास्तव,जितेंद्र दत्ता सहित सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुशवाहा,अनुज कुमार,कमलेश कुमार,निपू गुप्त...
एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने लिया रक्सौल  के छठ घाटों का जायजा, कहा-छठ पर्व पर सरिसवा नदी में नेपाल से स्वच्छ जल होगा प्रवाहित!

एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने लिया रक्सौल के छठ घाटों का जायजा, कहा-छठ पर्व पर सरिसवा नदी में नेपाल से स्वच्छ जल होगा प्रवाहित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अनुमंडल पदाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दी सुरक्षा मूलक कार्यो का आवश्यक दिशा निर्देश रक्सौल । (vor desk )।अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने मंगलवार को रक्सौल नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों के साफ-सफाई सहित सभी सुरक्षा मूलक कार्यों की जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों के सुरक्षा के मद्देनजर छठ घाटों पर बैरिकेडिंग, रोशनी की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, अस्थाई शौचालय, स्थानीय गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति एवं नियंत्रण कक्ष आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया साथ हीं, यह भी निर्देश दिया गया कि छठ घाटों के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे की बिक्री एवं प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। ...
रामगढवा में तेज रफ्तार कार और बाइक में जर्बदस्त भिड़ंत :दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो बहनों की मौत,भाई बुरी तरह घायल!

रामगढवा में तेज रफ्तार कार और बाइक में जर्बदस्त भिड़ंत :दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो बहनों की मौत,भाई बुरी तरह घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।रामगढ़बा थाना क्षेत्र स्थित रेशमा देवी प्रोजेक्ट कन्या गर्ल्स हाई स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम बाइक और एक कार की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। जबकि ,उनके भाई की हालत नाजुक बनी हुई है।मृतका की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के आंध्रा पकही ग्राम निवासी गिरजा शंकर यादव की पुत्री ममता कुमारी (16) और विजय यादव की पुत्री शोभा कुमारी (14) के रूप में हुई है। इस घटना में बाइक चालक मृतका शोभा कुमारी का सगा भाई राजकुमार यादव (20) भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,छठ के लिए कपड़े की खरीददारी कर लौटने के दौरान उक्त हादसा हुआ।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रामगढ़वा कपड़ा के बाजार का हब है। तीनों भाई-बहन छठ के लिए कपड़े की खरीददारी के लिए बाजार आये थे। खरीददारी कर वापस लौटने के क्रम में रक्सौल की तरफ से आ रही एक कार...
असामाजिक तत्वों ने छठ घाट पर तोड़ा श्रीसोप्ता, दो समुदायों में उत्पन्न हुआ तनाव, पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा

असामाजिक तत्वों ने छठ घाट पर तोड़ा श्रीसोप्ता, दो समुदायों में उत्पन्न हुआ तनाव, पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। असामाजिक तत्वों ने छठ घाट पर श्रीसोप्ता तोड़ दिया। इससे दो समुदायों में भारी तनाव उत्पन्न हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई।यह घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के नन्हकार गांव के तालाब पर हुई, जहां छठ पूजा के लिए श्रीसोप्ता का निर्माण किया जा रहा था। इस दौरान आमोदेई गांव के कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर श्रीसोप्ता को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही रक्सौल एस डी एम शिवाक्षी दीक्षित और एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार और सुगौली इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। क्या है समस्या की जड़?तालाब पर छठ पूजा को लेकर पहले से ही दोनों गांवों के बीच विवाद रहा है। आमोदेई के ग्रामीण इस तालाब को अपनी निजी संपत्ति मानते हैं, जबकि नन्हकार के ग...
भारत विकास परिषद का अन्नपूर्णा रसोई सेवा सत्रहवें महीने भी जारी,जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

भारत विकास परिषद का अन्नपूर्णा रसोई सेवा सत्रहवें महीने भी जारी,जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के पोस्ट ऑफिस के समीप भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में 4 नवम्बर सोमवार को अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत 500 से अधिक लोगों को नि:शुल्क भरपेट भोजन कराया गया ।भोजन वितरण के पूर्व सर्वप्रथम माँ अन्नपूर्णा का भोग लगाया गया तत्पश्चात लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया । परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं सचिव सह मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि परिषद सेवा , सहयोग , समर्पण एवं राष्ट्र सेवा के संस्कार के भाव को आत्मसात कर बीते सोलह महीने से सेवा कार्य में लगी हुई है साथ ही बिना रूके नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा प्रदान करते जाना यह सबों की शुभेच्छा है जो संकल्प की सिद्धि देता है जिससे शहर में विगत सोलह महीनों से यह सेवा से जारी है। गौरतलब है कि परिषद द्वारा 4 मई 2023 को प्रारंभ अन्नपूर्णा रसोई सेवा के माध्यम से से...
हरैया पुलिस ने रक्सौल आइसिपी बाईपास रोड से 134 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

हरैया पुलिस ने रक्सौल आइसिपी बाईपास रोड से 134 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।हरैया पुलिस ने रक्सौल के आइसिपी बाईपास रोड से 134 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया।इसकी पुष्टि करते हुए एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि रविवार को गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में उक्त सफलता मिली।उन्होंने बताया कि बाईपास रोड में स्मैक की खरीद बिक्री के इनपुट पर हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाईपास रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे से तुमड़िया टोला वार्ड नंबर 1 निवासी शहादत मियां के पुत्र नेयाज नवी को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उसके पास से 134 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में भी 260 ग्राम स्मैक के साथ नेयाज नवी को हरैया थाना द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। ...
दीपावली छठ पर्व पर जिले में आने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रहीं है पल्स पोलियो की खुराक!

दीपावली छठ पर्व पर जिले में आने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रहीं है पल्स पोलियो की खुराक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भारत नेपाल सीमा, बस, रेलवे स्टेशन पर विशेष चौकसी बरतते हुए पिलाई जा रहीं है दवा: - डॉ शरत चंद्र शर्मा अधिकारी कर रहें मॉनिटरिंग मोतिहारी/रक्सौल। (Vor desk)। पर्व त्यौहार के दौरान जिले में आने वाले एवं जाने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसे गंभीर रोग से बचाव को लेकर पोलियो की खुराक पिलाने हेतु विशेष अभियान मोतिहारी, रक्सौल के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, अन्य स्थानों पर चलाया जा रहा है।इस सम्बन्ध में जिले के प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया की 1 सितम्बर 2024 को राज्य ने पोलियो मुक्त के 15 वर्ष पूरे कर लिये हैं, परन्तु कुछ देशों जैसे अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में अभी भी पोलियों का संक्रमण जारी है। ऐसी परिस्थिति में जिले में नेपाल जैसे पड़ोसी देश से त्यौहार के दौरान आने वाले बच्चों से पोलियो का खतरा बना हुआ है।उन्होंने बताया की जिले में 83 ट्रांजिट प्वाई...
रक्सौल नगर परिषद बना ‘नरक परिषद’,तीसरी बार रक्सौल में नरक के बीच मन रही दीपावली!

रक्सौल नगर परिषद बना ‘नरक परिषद’,तीसरी बार रक्सौल में नरक के बीच मन रही दीपावली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
हड़ताल से रक्सौल नगर में नर्क की स्थिति के बीच खरीदगी के लिए भीड़,कूड़े में आग लगाए जाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या का खतरा रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद अब नरक परिषद हो गया है।नगर में साक्षात नरक के दर्शन हो रहे हैं।स्वच्छ रक्सौल का नारा यहां दम तोड चुका है।इस बार धन तेरस के साथ ही दीपावली पर भी नगर परिषद क्षेत्र की स्थिति नरकीय बनी हुई है।यह तीसरी दीपावली है,जिस पर रक्सौल नरक बना दिखा। होल्डिग टैक्स सहित कई कर देने वाली रक्सौल की जनता और यहां के व्यवसायियों की भावना का भी किसी ने कोई ख्याल नही किया।जब घर घर सफाई की स्थिति होती है,कूड़ा घर से बाहर आता है, उस वक्त हड़ताल कर रक्सौल की जनता को परेशान कर दिया गया। यहां की जनता भी ऐसी है की सब कुछ चुप चाप सहती रही है और चूं भी मुंह से नही निकाला।व्यापारी भीड़ भरे बाजार में कूड़ो कचरों के बीच कारोबार करते रहे।ग्राहक किसी तरह खरीदगी...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!