भारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा विकास समन्वय समिति की बैठक आयोजित, बीरगंज में हुई बैठक में मिल जुल कर कार्य करने का संकल्प!
बीरगंज।(vor desk)।सीमा पार की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के उद्देश्य से नेपाल के बीरगंज स्थित पर्सा आईसीपी के हाल मे इंडो नेपाल वार्डर डेवलपमेंट कॉर्डिनेशन कमिटि की उच्चस्तरीय बैठक का अयोजन किया गया। इस बैठक नेपाली सीमावर्ती जिले के पदाधिकारी एवं पूर्वी चम्पारण तथा पश्चिम चम्पारण जिला के वरीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।बैठक में सीमा सुरक्षा, जाली नोट, आर्म्स, ड्रग्स एण्ड नारकोटिक्स, लिकर, तम्बाकू एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी नियंत्रण, कॉस बोर्डर काईम कन्ट्रोल, मोस्ट वांटेड अपराधियों के धर पकड़, विदेशी नागरिकों और संदिग्ध लोगों की अवैध आवाजाही एंव अवांछित गतिविधि पर रोक तथा आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपसी सहयोग संबंधित मुद्दों पर गहन विमर्श किया गया।
बैठक की संयुक्त अध्यक्षता पर्सा जिला के सीडीओ दिनेश सागर भुसाल एवं पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोर...









